फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman riding a bike dies after being hit by a car, nephew injured

Ambala News: कार की चपेट में बाइक सवार महिला की मौत, भतीजा घायल

Fri, 24 Oct 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 24 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Woman riding a bike dies after being hit by a car, nephew injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। गाड़ा-बाड़ा रोड पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई और भतीजा घायल हो गया। पड़ाव थाना पुलिस ने शिकायत पर चालक मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मच्छोंडा निवासी राम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 22 अक्तूबर को चंडीगढ़ के डडू माजरा निवासी बुआ प्रीतो देवी को चाचा की बाइक पर कैंट रेलवे स्टेशन से लेने गया था। इस दौरान सैन्य क्षेत्र स्थित आनंद मार्केट चौक से होता हुआ गाड़ा बाड़ा रोड पर सैन्य क्षेत्र के नजदीक पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार चालक ने ओवरटेक करते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। इस हादसे में बुआ गंभीर रूप से घायल हो गईं। कैंट के नागरिक अस्पताल अस्पताल से बुआ को चंडीगढ़ सेक्टर-12 पीजीआई रेफर कर दिया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed