{"_id":"60ef3f898ebc3e3af116590f","slug":"woman-murdered-by-strangulation-body-thrown-under-prison-bridge-ambala-news-knl765035126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर महिला की हत्या, शव जेल पुल के नीचे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर महिला की हत्या, शव जेल पुल के नीचे फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। गला दबाकर महिला हत्या कर दी गई। बाद में शव सेंट्रल जेल पुल के नीचे फेंक दिया गया। महिला के गले पर निशान बने हुए हैं। उसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या गला दबाने से हुई है। बुधवार सुबह रेलवे लाइनें पार कर रहे राहगीरों ने शव के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हालांकि अभी इस बात को लेकर असमंजस बनी हुई है कि हत्या अंबाला में हुई या किसी अन्य स्थान पर। वहीं मृतक की पहचान चंडीगढ़ के रामदरबार की 55 वर्षीय सुषमा के तौर पर हुई। उसके बेटे सुमित के बयानों पर बलदेवनगर थाने में हत्या और साक्ष्यों को खुर्द-बुर्द करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
सीआईए, साइबर टीमों के अलावा फोरेंसिक क्राइम एक्सपर्ट ने भी घटनास्थल का मुुआयना किया। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए मधुबन प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारण स्पष्ट होंगे। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे जेल पुल के नीचे से गुजरने वाले राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।