फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman evicted from home with children for dowry

दहेज के लिए महिला को बच्चों समेत घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Woman evicted from home with children for dowry
नारायणगढ़। दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने, धमकी देने और बच्चों सहित घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव की एक विवाहिता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 11 दिसंबर 2010 को कुरुक्षेत्र के गांव सूरा के युवक के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत से अधिक रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन

विवाहिता के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसके साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ संबंध थे और वह उससे साथ शादी करना चाहता था। शिकायतकर्ता ने कहा, इस बारे में कई बार पंचायतें हुई। इनमें ससुराल वालों ने मायके वालों से माफी मांगी। उन्होंने बताया उसके पास दो लड़कियां व एक लड़का है। मेरे पति व ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर बच्चों के साथ कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर उसे व बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद पति ने मेरे पेट में लात, मुक्के और कमर पर डंडे मारे। इस पर उसने मायके में फोन किया। वहां से उसके परिजन पंचायत लेकर आए। ससुरालियों ने मायके वालों के साथ गालीगलौज कर उसे व बच्चों को घर से निकाल दिया। महिला थान पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed