फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman dies in road accident while traveling to religious places

धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकली महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident while traveling to religious places
मुलाना। महाराष्ट्र से धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकली टोली से एक महिला को नेशनल हाइवे 344 पर स्थित खान अहमदपुर गांव के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने अपनी चपेट में ले लिया । जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी कार चालक भी मौके से कार सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

मामले में मुलाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी । पुलिस को दी शिकायत में सुरेखा विनायकराव जपुलकर निवासी वानखेडे़ नगर महाराष्ट्र ने बताया कि वह और उसकी पड़ोसी वच्छला विठ्लराव कव्हले निवासी वानखेडे़ नगर महाराष्ट्र अपने 15 साथियों के साथ मिनी बस में गोकुल, मथुरा, वृंदावन, वैष्णो देवी माता की यात्रा पर निकले थे। रविवार शाम करीब 7 बजे ऋषिकेश जाते समय खान अहमदपुर गांव के पास पेट्रोल पंप पर रात का खाना बनाने के लिए रूके। इसी दौरान वच्छला विठ्लराव कव्हले बस से उतर कर लघु शंका के लिए सड़क से दूसरी तरफ जाने लगी तो यमुनानगर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह लहूलुहान हालत में दूर जा गिरी और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed