फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman dies after delivery, commotion in hospital

Ambala News: प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

Wed, 24 Apr 2024 05:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, commotion in hospital
शहर नागरिक अस्पताल के पीएमओ कार्यालय के बाहर हंगामे के दौरान मौजूद महिला के परिजन।संवाद
अंबाला सिटी। शहर नागरिक अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के चलते परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पतालकर्मियों की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। इस मामले में पीएमओ ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। जो पूरे मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

मृतका के पति प्रेम नगर निवासी नंदन कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। सोमवार सुबह को वह 21 वर्षीय पत्नी स्मिता को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लाया था। सुबह 10 बजे स्मिता ने एक बच्ची को जन्म दिया। शाम तीन बजे स्मिता के पेट में दर्द हुआ। इसके बाद परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ को मदद के लिए बुलाया, लेकिन स्टाफ नर्स आधे घंटे बाद वहां पहुंची।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि चार बजे नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें महिला को खून चढ़ाने के लिए कहा था। खून चढ़ने के बाद नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें महिला को जूस पिलाने के लिए कहा। साढ़े चार बजे के करीब स्मिता ने जूस पिया। इसके चार घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और साढ़े आठ बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए बनाई कमेटी
पीएमओ डॉ. संगीता गोयल ने बताया कि उन्होंने इस मामले में संज्ञान लिया है। इस मामले में जांच कमेटी ने मौखिक रूप से जांच की है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई कि जाएगी। महिला को दिए खून के सैंपल की भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला को इससे पहले दो बार गर्भपात हो चुका है। महिला अस्पताल में डिलीवरी के समय में ही आई थी। दोपहर बाद जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो महिला का रक्तचाप भी चेक किया था। जो कि सीमा से अधिक हो गया था। एंबोलिजम के कारण भी महिला की मौत हो सकती है। महिला के शव को शव गृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही महिला के मौत कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed