{"_id":"0a04544998cc15984d612caed2c61618","slug":"woman-dead-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से लौट रही महिला की हादसे में मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से लौट रही महिला की हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ अंबाला
Updated Mon, 15 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव लोहगढ़ की रहने वाली महिला गुलजार कौर सिटी सिविल अस्पताल में उपराचाधीन अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए आई थी। अस्पातल में मिलने के बाद महिला शनिवार देर शाम को गांव लोहगढ़ की तरफ लौट रही थी। लेकिन जैसे ही महिला अंबाला-राजपुरा हाईवे पर पहुंची तो घास मंडी के पास सड़क पार करते हुए एक अज्ञात वाहन ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर अवस्था में महिला को सिटी सिविल अस्पताल में लाया गया। मगर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
उधर, जिला परिषद मेंबर गुरविंद्र सिंह मानकपुर ने बताया कि गांव मानकपुर और लोहगढ़ की तरफ जाने के लिए हाईवे पर कोई कट नहीं छोड़ा गया है, जिससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। उनका कहना है कि इन हादसों को लेकर गांव सरपंच, ब्लॉक समीति मेंबर के साथ मिलकर डीसी को ज्ञापन सौंपकर इन मामलों के बारे में अवगत करवाया जाएगा। ताकि ऐसे लोग हादसों का शिकार न हों।