फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman coming home on Activa dies in collision with unknown vehicle

एक्टिवा पर घर आ रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Woman coming home on Activa dies in collision with unknown vehicle
जीरकपुर से अंबाला कैंट घर आ रही एक्टिवा सवार महिला को अज्ञात वाहन ने एनएच 44 स्थित गुलार्टी फर्नीचर के समीप सर्विस लेन में टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में भरत ने बताया कि वह रंगिया मंडी अंबाला कैंट का निवासी है और ठेकेदारी का काम करता है। उसकी छोटी बहन पिंकी की शादी देहरादून में सन 2004 में हुई थी। इसके बाद 2015 उसके जीजा की मृत्यु हो गई। जीजा की मृत्यु के बाद से ही उसकी बहन हमारे साथ रहने लगी। अब वह रामदरबार कॉलोनी जीरकपुर पंजाब में किराये के मकान में रह रही थी और वहां पर केयर टेकर काम करती थी। शनिवार की सुबह बहन पिंकी रामदरबार कॉलोनी जीरकपुर से अपनी एक्टिवा पर सवार होकर अंबाला कैंट घर आ रही थी। एनएच 44 सर्विस लेन गुलाटी फर्नीचर हाउस के सामने अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बहन की एक्टिवा को जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रिश्तेदारी में शादी में जाना था
मृतका पिंकी की बहन मंजू ने बताया कि 9 दिसंबर को दिल्ली और 13 दिसंबर को देहरादून में रिश्तेदारी में शादी थी। दोनों शादियों में शामिल होने के लिए उसकी बहन पिंकी शनिवार सुबह चार बजे रामदरबार जीरकपुर से एक्टिवा पर सवार होकर अंबाला छावनी स्थित रंगिया मंडी अपने घर पर आ रही थी। यहां से उसे दिल्ली व देहरादून में शादी समारोह में जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed