फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman accused of fraudulently embezzling savings

Ambala News: महिला पर धोखे से जमापूंजी हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of fraudulently embezzling savings
अंबाला। गरनाला गांव निवासी व्यक्ति के मौत के बाद उसके बेटे ने एक महिला पर धोखे से पिता की जमा पूंजी कर कब्जा करने और खाते से पैसे निकालने के आरोप लगाए हैं। साथ ही धोखे से पिता की हत्या और बैंक खाते की नॉमिनी बदलने के आरोप लगाए। पंजोखरा थाना पुलिस ने शिव कुमार की शिकायत पर कर्मजीत कौर और तनिश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में देहरादून के हरीपुर कलां निवासी शिव कुमार ने बताया कि माता की मृत्यु के बाद पिता नंद लाल पिछले कई वर्षों से अलग गरनाला गांव में रह रहे थे और सरकारी स्कूल कलरहेड़ी गांव में कार्यरत थे। वहां से सेवानिवृत होकर गरनाला में अपना मकान खरीद कर उसमें रह रहे थे।
विज्ञापन

पिता एक औरत कर्मजीत कौर के बहकावे में आकर अपने ही घर गरनाला में उसके साथ रहने लगे और कर्मजीत कौर का एक जवान पुत्र भी उनके साथ रह रहा था। पिता ने अपनी पूंजी से यह घर खरीदा था और दो साल पहले एक नया एक्टिवा भी खरीदा था। पिता का दो फरवरी 2024 को देहांत हो चुका था जबकि वह बिल्कुल ठीक थे और तीन चार दिन पहले ही अपने पुराने स्कूल में जाकर स्टाफ से मिलकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कर्मजीत ने बेटे संग मिलकर ही उनका संस्कार कर दिया और बताया तक नहीं। आकर देखा तो महिला ने उनकी जमापूंजी को अपने कब्जे में ले लिया था। जब बैंक खाते खंगाले तो पाया कि मौत के बाद खाते से करीब 13 लाख रुपये की राशि किसी अनजान खाते में ट्रांसफर थे। आरोप लगाया है कि एक्टिवा सहित मकान व मोबाइल पर कब्जा किया हुआ है और पिता की लालच में आकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed