फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woke up the workers, told the friend ill, then looted after getting petrol

कर्मियों को जगाया, दोस्त को बीमार बताया, फिर पेट्रोल डलवाने के बाद की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woke up the workers, told the friend ill, then looted after getting petrol
सोमवार देर रात अधोया स्थित गोयल फिलिंग स्टेशन पर तीन लुटेरों ने देसी कट्टा दिखाकर हजारों रुपये की नकदी व सामान लूट लिया। मोटरसाइकिल पर आए आरोपियों ने कर्मियों से कहा कि उनका दोस्त बीमार है और उसे अस्पताल लेकर जाना है। कर्मियों ने पेट्रोल मोटरसाइकिल डाला। इसके बाद आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर बराड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बंसल पैलेस बराड़ा निवासी राकेश मोहन ने बताया कि उसका गोयल फिलिंग स्टेशन अधोया में एस्सार का पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप पर पंकज शर्मा निवासी गांव कंबास और सचिन निवासी गांव अलियासपुर रात को ड्यूटी करते हैं। सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि को कर्मियों से सूचना मिली कि उसके पेट्रोल पंप पर लूट हो गई है। इसके बाद वह पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां पर कर्मियों ने उसे बताया कि प्लेटिना मोटरसाइकिल पर तीन युवक पेट्रोल डलवाने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि उनका एक साथी बीमार है और इसको अस्पताल लेकर जाना है।
विज्ञापन

साथी को अस्पताल ले जाने के लिए उन्होंने बाइक में पेट्रोल डालने की प्रार्थना की। कर्मचारी सचिन कुमार ने उनकी मोटरसाइकिल में 1099 रुपये का पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद उनसे रुपये मांगे तो वह कहने लगे की वह कार्ड स्वैप करेंगे। पंकज शर्मा स्वैप मशीन लेने के लिए ऑफिस के अंदर चला गया। तभी मोटरसाइकिल सवार युवक पंकज शर्मा के पीछे ऑफिस में आ गए। इसके बाद तीनों लड़कों ने पंकज व सचिन को पकड़ कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कर्मियों से मारपीट कर ताना देसी कट्टा
मारपीट के दौरान उनमें से एक युवक ने देसी कट्टा सेल्समैन के ऊपर तान दी कहने लगे हमें सारा कैश दे दो। इसके बाद आरोपियों ने सेल्समैन की जेब से गल्ले की चाबी व नकदी निकाल ली। पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी तोड़ दिए व दूसरे युवक ने गल्ले से लगभग तीस हजार रुपये की नकदी निकाल ली।

दो एलसीडी और डीवीआर भी उतार कर ले गए लुटेरे
लुटेरे पेट्रोल पंप पर वारदात को अंजाम देने के बाद अपने साथ दो एलसीडी और डीवीआर उतार कर ले गए हैं। उन्होंने दोनों कर्मचारियों को धमकी दी थी कि अगर वह ऑफिस से बाहर निकले तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed