{"_id":"61d36104abcc8f405c59812f","slug":"with-the-intention-of-capturing-the-house-the-mistress-was-injured-by-attacking-with-rods-and-sticks-case-registered-ambala-news-knl949054176","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान पर कब्जा करने की नीयत से मालकिन पर रॉड व डंडों से हमला कर किया घायल, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान पर कब्जा करने की नीयत से मालकिन पर रॉड व डंडों से हमला कर किया घायल, मामला दर्ज
विज्ञापन
अंबाला। मकान पर कब्जा करने की नीयत से करीब आधा दर्जन युवक एक महिला के मकान में दीवार फांद कर घुस आए और बेड रखने का प्रयास करने लगे। इस पर जब महिला ने ऐतराज जताया तो आरोपियों ने महिला पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। इसके बाद कैंट पुलिस ने मकान मालकिन की शिकायत पर चार आरोपियों व अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।
थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में प्रियाश्री ने बताया कि वह अंबाला छावनी की चूना मौक मस्जिद स्थित टिंबर मार्केट की रहने वाली है और उसके माता पिता और भाई की मृत्यु को चुकी है। वह मकान में अकेले ही रहती है और उसने इस मकान के कई कमरे किराए पर दिए हुए हैं। जिसके कारण उसके घर का गुजारा चलता है। महिला ने बताया कि गोविंद नगर निवासी गौरव जिंदल व बाबू कनौजिया उनके मकान पर कब्जा करना चाहते है। क्योंकि उसका इस मकान को लेकर केस चल रहा है। मगर उससे पहले ही आरोपी दीवार फांद कर अंदर आए और गेट का अंदर का ताला तोड़कर गेट खोल दिया।
इसके बाद सभी ने सिंगल लोहे के बेड को मकान के अंदर रखने लगे। जब महिला ने इन्हें ऐसा करने से रोका तो उसी समय उन युवकों ने उस पर रॉड व डंडो से हमला कर दिया। जब महिला ने शोर मचाया तो लोग वहां पर एकत्रित हुए। लोगों को एकत्रित होता देेख वह मौके से फरार हो। इसके बाद उन्होंने शहर के नागरिक अस्पताल में उपचार करवाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी गौरव जिंदल्र, बाबू कनौजिया, रोबिन, गुरशंत सिंह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।