{"_id":"62cc82ada0bb3e67591a5f94","slug":"wings-for-development-changing-twincity-ambala-news-knl11435091","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास को लगे पंख, बदल रहा ट्विनसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास को लगे पंख, बदल रहा ट्विनसिटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। पिछले करीब साढ़े सात वर्षों में छावनी की बिगड़ी हुई तस्वीर में सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाओं से विकास के रंग भरे गए हैं। जून 2022 में जनता को छावनी क्षेत्र में 41.52 करोड़ की लागत से बनाए लघु सचिवालय, 12 करोड़ 88 लाख से बने ब्वॉयज हॉस्टल और वार हीरोज स्टेडियम में 31 करोड़ 37 लाख 77 हजार रुपये की लागत से बनाए गए ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का उद्घाटन हो चुका है। वहीं, इससे पहले 83 करोड़ रुपये से छावनी स्थित नागरिक अस्पताल परिसर में कैंसर टर्सरी सेंटर का उद्घाटन भी इसी साल हुआ है। गृहमंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि अभी तक क्षेत्र में लगभग 1800 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान यहां हो रहे कार्य पर खर्च हो चुका है। वहीं, कई अहम प्रोजेक्ट पर कार्य तेजी से चल रहा है, जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।
छावनी में विकास
253.23 करोड़ रुपये की लागत से कैंट के सिविल अस्पताल को आधुनिक रूप दिया जा चुका है। स्टंट, कैथ लैब व डायलिसिस की सुविधा शुरू।
29 करोड़ रुपये की लागत से नेताजी सुभाष चंद बोस पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
300 करोड़ रुपये की लागत से जीटी रोड पर शहीदी स्मारक का निर्माण हो रहा है। आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित स्मारक 22 एकड़ जमीन पर बन रहा है।
30 करोड़ की लागत से कैंट के 144 नालों को कवर किया जा रहा है। इसके बाद यहां कोई खुला नाला नहीं होगा।
90 करोड़ की लागत से बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए अद्दोमाजरा से कैंट तक करीब 23 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है।
117 करोड़ रुपये की लागत से वार हीरोज मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फीफा अप्रूव्ड फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। फुटबॉल स्टेडियम के अलावा यहां एथलेटिक्स ट्रैक भी होगा।
1.62 करोड़ रुपये की लागत से सुभाष पार्क में व्यायामशाला व योगशाला के जीर्णोद्धार का काम पूरा हो चुका है। 4.54 करोड़ की लागत से सुभाष पार्क के निकट शहीद आनंद मेमोरियल बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया गया।
विज्ञापन
7.5 करोड़ रुपये की लागत से वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में जिम्नास्टिक हॉल का नवीनीकरण किया गया है। 55.85 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुरा में होम्योपैथिक कॉलेज व अस्पताल का निर्माण शुरू हो चुका है।
100 करोड़ रुपये की लागत से 2.93 एकड़ में बैंक स्क्वेयर का निर्माण जारी, 35 से ज्यादा बैंक एक छत के नीचे होंगे।
10 करोड़ की लागत से डीसी रोड व निकलसन रोड को आधुनिक रूप देने की तैयारी
11 करोड़ की लागत से टांगरी बांध पर आठ किलोमीटर की नई सड़क बनी
अंबाला में घरेलू हवाई अड्डे के प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है।
अंबाला-जगाधरी हाईवे कैंट में स्वागत द्वार का उद्घाटन हुआ