{"_id":"6b09cb57852ae3f0bf0139ca","slug":"assurances-have-been-given-many-times-yet-not-a-single-brick-has-been-laid-on-the-road-to-this-day-ambala-news-c-36-1-amb1002-173301-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कई बार मिला आश्वासन लेकिन आज तक सड़क पर नहीं लगी एक भी ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कई बार मिला आश्वासन लेकिन आज तक सड़क पर नहीं लगी एक भी ईंट
विज्ञापन
नवप्रीत
संवाद न्यूज एजेंसी
धूलकोट। समीपवर्ती गांव धूलकोट स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक गोगा माड़ी को जाने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से प्रशासनिक अनदेखी की शिकार है। काफी समय पहले सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक इस पर एक ईंट भी नहीं लग सकी है।
कच्चे और जर्जर रास्ते के कारण जहां एक ओर स्थानीय ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है, वहीं दूर-दराज से दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था भी आहत हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, धूलकोट स्थित गोगा माड़ी काफी प्राचीन है और इससे क्षेत्र के हजारों लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। यह मार्ग गांव की मुख्य सड़कों में शामिल है, जिससे होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन मार्ग की मरम्मत नहीं कर रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
कई बार दी गईं शिकायतें
गांव निवासी गुरजिंदर ने बताया कि इसके लिए कई बार संबंधित विभाग और नगर निगम अधिकारियों को लिखित शिकायत दे चुके हैं। ग्रामीणों की सहमति और हस्ताक्षर करवाकर बाकायदा मांगपत्र भी सौंपा गया, लेकिन अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। हर बार केवल आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -
ऊबड़-खाबड़ सड़क पर वाहन चालक गिर रहे
स्थानीय निवासी नवप्रीत ने कहा कि सड़क कच्ची और उबड़-खाबड़ होने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है। पक्की सड़क और उचित जल निकासी व्यवस्था न होने के कारण इस पूरे मार्ग पर दो-दो फीट तक पानी भर जाता है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी होती है।