फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Will protest if full salary is not received

Ambala News: पूरा वेतन नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Will protest if full salary is not received
बैठक करते यूनियन के सदस्य व कर्मचारी।संवाद
नारायणगढ़। दो माह से वेतन न मिलने के चलते सफाई कर्मचारियों ने रोष प्रकट करते हुए आंदोलन की चेतावनी देते हुए चेयरपर्सन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

सोमवार को डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सतीश कुमार व यूनियन चेयरमेन दर्शन लाल ने कर्मचारियों के साथ बैठक की और अपनी इस समस्या के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि घरों से कूड़ा उठाने के काम का गत वर्ष 13 सितंबर 2023 को टेंडर खत्म हो गया था। ठेकेदार कूड़ा उठाने के लिए अपने टेंपू और लोडर ले गया था।
इसके बाद चेयरपर्सन द्वारा कूड़ा उठाने के लिए नगरपालिका के अपने ट्रैक्टर ट्राली उपलब्ध करवाए और कर्मचारियों को वेतन देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक कर्मचारियों को 14 सितंबर 2023 से 19 अक्टूबर 2023 तक तथा 27 अक्टूबर से 29 नवंबर 2023 तक 70 दिनों का पूरा वेतन नहीं दिया गया। चेयरपर्सन द्वारा कर्मचारियों को सिर्फ दो हजार रुपए ही दिए गए। दो कर्मचारियों को जनवरी महीने का वेतन आज तक नही मिला। इस बारे ठेकेदार को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों ने यह फैसला लिया है कि अगर उनका पूरा वेतन उन्हें नहीं दिया गया तो वे मजबूरन आंदोलन करेंगे। इसके साथ ही कर्मचारी नगर वासियों को आपबीती सुनाकर न्याय के लिए सहयोग की अपील भी करेंगे। बैठक में सतीश कुमार दर्शन लाल, आदर्श, संदीप कुमार, लख्मी चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed