फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Will invent to save water, select three schools at block level

Ambala News: पानी बचाने को करेंगे आविष्कार, खंड स्तर पर तीन स्कूल चुने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Will invent to save water, select three schools at block level
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में पानी को बचाने के लिए विद्यार्थी नए आविष्कार करेंगे। इसको स्कूल के विज्ञान अध्यापक की देखरेख में कराया जाएगा। विभाग की ओर से हर खंड से तीन स्कूल का चयन किया है। सभी छह खंड से तीन स्कूलों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह के तहत कराया जाएगा। कार्यक्रम द्वितीय चरण में किया जा रहा है। प्रथम चरण में पेड़ लगाने के लिए अभियान चलाया गया था। अब पानी को बचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी होंगी।
विज्ञापन


प्रति स्कूल मिलेंगे चार हजार रुपये

जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि स्कूलों में विद्यार्थी पानी को बचाने के लिए समाधान के लिए गतिविधि में प्रतिभागिता करेंगे। नए-नए इनोवेशन से पानी बचाव का समाधान बताएंगे। इसके लिए सभी छह खंड से तीन-तीन स्कूलों का चयन किया गया है। प्रति स्कूल को विभाग की ओर से चार हजार का बजट जारी किया जाएगा। यह कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से चलाया जा रहा है। विभाग ने खंड अनुसार स्कूलों का चयन कर लिया है। कार्यक्रम के पूरा होने के बाद 3 मार्च तक रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड के अनुसार स्कूलों का यन

-खंड वन में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जलबेड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दुराना।

- खंड टू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मेन ब्रांच, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुलतानपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खुड्डा कलां।

- खंड बराड़ा में पीएम श्री राजकीय स्कूल उगाला, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बराड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जफरपुर।

- नारायणगढ़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कंजाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लाहा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पंजलासा।

- खंड साहा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संभालखा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बिहटा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल महमूदपुर।

-खंड शहजादपुर में पीएम श्री राजकीय कन्या स्कूल शहजादपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जटवाड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धनौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed