फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   When there was noise, they stole and ran away, caught on CCTV

Ambala News: शोर मचा तो चोरी कर भागे, सीसीटीवी में कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
When there was noise, they stole and ran away, caught on CCTV
अंबाला। कंबासी गांव में लोहे का सामान चोरी करते समय मालिक के जगने पर दो चोर भागने में कामयाब हो गए। यह वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। कंबासी गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 21 जनवरी की रात उनके घर में कुछ अज्ञात व्यक्ति घुस आए थे। घर में आहट सुनकर परिवार वालों की नींद खुल गई व उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आरोपी वहां से फरार हो गए। जब उन्होंने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची तो देखा कि आरोपी घर के अंदर रखे क्रैशर यानी लोहे का सामान चुरा रहे थे। फुटेज के आधार पर जब उन्होंने अपने स्तर पर पड़ताल की तो आरोपियों की पहचान हो गई। आरोपियों की पहचान गांव के ही कृष्ण कुमार व अरुण कुमार के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन




मंदिर व दुकान से घी चुराने के दो आरोपी काबू

अंबाला। कैंट के विश्वकर्मा मंदिर से 29 जनवरी को गल्ला चुराने व 17 दिसंबर को दुकान से घी चुराने के मामले में अंबाला कैंट थाना पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। गल्ला चुराने के आरोपी की पहचान टांगरी बांध निवासी लक्ष्य के रूप में हुई है। इसके अलावा कैंट की हनुमान मार्केट के निकट से 50 किलो देसी घी व 20 किलो पनीर चुराने के मामले में पकड़े गए आरोपी की पहचान डेहा कॉलोनी निवासी गोलू उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। अंबाला कैंट थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्ध ने बताया कि दुकान से पनीर चुराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले काबू कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed