फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   When the room was not found in the corporation, the mayor heard the problems in the park

Ambala News: निगम में नहीं मिला कमरा तो मेयर ने पार्क में सुनीं समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
When the room was not found in the corporation, the mayor heard the problems in the park
नगर​ निगम कार्यालय में बाहर पार्क में बैठकर जनता दरबार लगाती मेयर शैलजा सचदेवा। संवाद
अंबाला सिटी। नगर निगम में अफसरों की लालफीताशाही हावी है। शैलजा सचदेवा के मेयर बनने के बाद दूसरे दिन भी अफसरों ने उन्हें उनका कक्ष नहीं दिया। हालात ऐसे हो गए कि मेयर शैलजा सचदेवा बुधवार दोपहर तीन बजे जब नगर निगम कार्यालय पहुंचीं तो उन्हें निगम परिसर में बने पार्क में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

हैरानी तो इस बात की है कि जब मेयर समस्याएं सुन रहीं थी उस दौरान भी अधिकारी नदारद रहे। इस दौरान लोगों ने पार्क में ही अपनी संपत्ति कर से जुड़ी समस्याओं को बताया। गौरतलब है कि निगम में मेयर को अभी तक कुर्सी और कार्यालय का इंतजार है। उन्हें अभी तक निगम की ओर से अलग से कार्यालय नहीं दिया गया है। मेयर की कुर्सी नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर के कार्यालय में लगाई गई है। वहीं, मेयर को अलग से कार्यालय न देने के सवाल पर सभी अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन


मैं शाम पांच बजे तक रहने वाली मेयर : शैलजा
भाजपा की टिकट पर हाल ही में निर्वाचित होकर आईं मेयर शैलजा सचदेवा ने कहा कि शहर के लोगों को राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वह लगातार लोगों की समस्याएं सुनने के लिए नगर निगम में आती रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह सुबह 10 बजे से शाम दो बजे वाली मेयर नहीं है। वह दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक वाली मेयर हैं। वह प्राथमिकता के अनुसार निगम में शाम तीन बजे से शाम पांच बजे तक जनता दरबार लगाएंगी, क्योंकि शाम को निगम अधिकारी भी उपलब्ध रहते हैं और जनता के कार्य भी तुरंत मौके पर ही होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अधिकारियों से कार्य लेना है, फिर चाहें उनको एसी से बाहर निकालकर लें या एसी में बिठाकर लें, यह उन्हें देखना है, लेकिन अधिकारी कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकासी में रुकावट करने वाला पाइप हटवाने के निर्देश
मेयर शैलजा सचदेवा ने मानव चौक के पास शक्ति नगर-सिंघावाला नाले का निरीक्षण किया। उनके साथ मनोनीत पार्षद अधिवक्ता संदीप सचदेवा भी मौजूद रहे। नगर निगम की ओर से एमई दिनेश और जेई प्रमोद भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान नाले में से गुजर रही कुछ पाइप के लिए स्थानीय लोगों ने चिंता जताई की कि इन पाइपों के कारण नाले की निकासी में रुकावट उत्पन्न होती है, जिसके कारण आसपास के इलाकों में नाले का पानी बारिश के दौरान जमा हो जाता है। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने नगर निगम से आए हुए अधिकारियों को तुरंत निर्देशित करते हुए रुकावट उत्पन्न करने वाले पाइप को हटवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखने के लिए कहा।

समस्याओं का तत्काल कराया समाधान
मेयर शैलजा सचदेवा ने नगर निगम के पार्क में बैठकर लोगों की समस्या को सुना। दरबार में संपत्ति कर आईडी में एरिया बदलवाने, दो संपत्ति आईडी को एक करवाने जैसी कई समस्या रखी गई। इन समस्या का मेयर शैलजा ने तुरंत समाधान करवाया। दरबार में वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भी ज्ञापन सौंपा। मेयर ने अंबाला केंद्रीय सहकारी बैंक जनरल मैनेजर से बात कर उनकी समस्या को हल कराया। इसके बाद विभिन्न गो सेवक दल पदाधिकारियों ने अंबाला की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश के संरक्षण के लिए मेयर को ज्ञापन सौंपा। मेयर ने गो सेवकों को आश्वासन देते हुए यह बताया कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को सुरक्षित करने के लिए ढाई करोड़ रुपये के बजट से गोशाला बनाने का प्रावधान सरकार की ओर से किया गया है।

नगर निगम कार्यालय में बाहर पार्क में बैठकर जनता दरबार लगाती मेयर शैलजा सचदेवा। संवाद

नगर निगम कार्यालय में बाहर पार्क में बैठकर जनता दरबार लगाती मेयर शैलजा सचदेवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed