फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   When the Brezza car that was playing the hooter was stopped, the barricade hit the barricade, two policemen were injured

हूटर बजाती आ रही ब्रेजा कार को रोका तो बैरिकेड को मारी टक्कर, दो पुलिस कर्मी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
When the Brezza car that was playing the hooter was stopped, the barricade hit the barricade, two policemen were injured
अंबाला सिटी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को अज्ञात कार सवार युवकों ने घायल कर दिया। यह हादसा वीरवार की रात हुआ जब एएसआई गुरदीप सिंह और एसपीओ जसबीर सिंह मानव चौक पर गश्त दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने अग्रसेन चौक की तरफ हूटर बजाती ब्रेजा गाड़ी आती देखी। कर्मियों ने गाड़ी को जाने दिया, परंतु जैसे ही गाड़ी ने दूसरा चक्कर लगाया तो पुलिस कर्मियों ने गाड़ी को रोकने के लिए बैरिकेड लगा दिए। गाड़ी चालक ने रफ्तार तेज कर ली और बैरिकेड को टक्कर मारते हुए आगे निकल गए। टक्कर लगने से दोनों बैरिकेड पुलिस कर्मियों के ऊपर आकर गिर गए। इससे दोनों घायल हो गए। अन्य पुलिस कर्मियों ने दोनों को शहर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। अंबाला शहर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले भी हो चुके हैं पुलिस पर हमले
यह पहला मामला नहीं है जब पुलिस पर हमला हुआ है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। एक मामला कुछ माह पहले का ही है जब गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों ने रात के समय शराब पी रहे युवकों को रोका था। उस दौरान युवकों ने पुलिस पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed