{"_id":"67e851e503d09dce5102a979","slug":"when-i-was-in-the-opposition-the-mikes-were-switched-off-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-139927-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष में था तो बंद कर दिए जाते थे माइक : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष में था तो बंद कर दिए जाते थे माइक : विज
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नौक-झोंक पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हुड्डा साहब से उनकी दोस्ती बहुत पुरानी है। 2009 से 2014 तक भाजपा विधायक दल के वो नेता थे, तब उन्हें बोलने नहीं दिया जाता था, उनके माइक बंद कर दिए जाते थे और उठाकर बाहर फेंक दिया जाता था।
उन्हें अपनी आवाज बिना माइक बुलंद करनी पड़ी। कैबिनेट मंत्री ने अपनी बुलंद आवाज का श्रेय हुड्डा को दिया है। उन्होंने कहा इसमें निजी कुछ नहीं है, हमारी दोस्ती पुरानी है, मगर बात का जवाब बात से ही देना पड़ता है। विज शनिवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान कि आईआईटी व नीट में पढ़ने वाले बच्चों को भी आज प्लेसमेंट नहीं मिल रही है। इस पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि सुरजेवाला बहुत ही समझदार हैं, लेकिन वो हार से ग्रस्त हैं। इससे वो बाहर नहीं निकल पा रहे। वो उनकी पार्टी द्वारा उन्हें उपेक्षित और अनदेखी करने से दुखी हैं,इसकी वजह से वो डिप्रेशन में है, तभी वो ऐसी बातें कर रहे हैं।