फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wheat lifting increased after improvement in GPS

Ambala News: जीपीएस में सुधार के बाद गेहूं के उठान में आई तेजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Wheat lifting increased after improvement in GPS
अंबाला सिटी। मंडियों में गेहूं की आवक आठ लाख क्विंटल से भी अधिक हो चुकी है लेकिन भुगतान में देरी होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियम के अनुसार गेहूं खरीद के 72 घंटों बाद फसल का भुगतान होता है, लेकिन कुछ किसानों को 12 अप्रैल से गेहूं का भुगतान नहीं किया गया है। इसका कारण गेहूं का धीमा उठान है।
विज्ञापन

हैफेड एजेंसी की ओर से ट्रकों में जीपीएस की परेशानी हो रही थी लेकिन अब जीपीएस से जुड़ी समस्या को ठीक करवा लिया गया है। अब गेहूं के उठान में तेजी आ रही है। शहर अनाज मंडी में हैफेड की खरीदी हुई एक लाख 60 हजार से अधिक बोरियां उठान का इंतजार कर रही है। इसके कारण मंडी में जगह कम पड़ गई है। मजबूरन आढ़तियों को अपनी फसल सेक्टर आठ के ग्राउंड में उतरवानी पड़ रही है। उठान के बाद ही मंडियों में प्रर्याप्त जगह हो पाएगी।
विज्ञापन

किसानों का 36 करोड़ का भुगतान बाकी
जिला अंबाला में अभी तक एजेंसियों ने 803701 क्विंटल गेहूं की खरीद कि है। इसमें से 213160 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। सभी एजेंसियों द्वारा उठान का 76 प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। यह भुगतान 48 करोड़ 49 लाख बनता है। अभी तक डीएफएससी ने पांच करोड़ 11 लाख रुपए, हैफेड ने 41 करोड़ 21 हजार रुपए और एचडब्लयूसी ने दो करोड़ तीन लाख रुपए का भुगतान कर दिया है। फिलहाल एजेंसियां 36 करोड़ 92 लाख रुपए का भुगतान करना बाकी है।इसमें 30 करोड़ आठ लाख रुपए हैफेड, चार करोड़ 53 लाख रुपए डीएफएससी और एक करोड़ 56 लाख रुपए एचडब्लयू के शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
पांच दिन बाद भी नहीं हुआ भुगतान
गांव जनेतपुर से आए किसान लखविंद्र सिंह ने बताया कि उसे अपनी फसल बेचकर पांच दिन बीत गए है। लेकिन अभी तक उसे भुगतान नहीं मिला है। इससे उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
12 को बेची थी फसल
गरनाला निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि उसने अपनी फसल 12 अप्रैल को बेची थी। लेकिन 72 घंटें बीत जाने के बाद भी उसे उसके पैसे नहीं मिले है। ऐसे में उसे अगली फसल के खर्च के लिए किसी और पर निर्भर होना पड़ रहा है।

विभाग की ओर उठान में तेजी लाने के लिए जीपीएस को ठीक करवा लिया गया है। इससे उठान में तेजी आएगी। उठान होते ही किसानों को भुगतान भी किया जा रहा है। गुरुवार को स्पेशल लिफ्टिंग भी शुरू कि गई है।
----- अमित कुमार, डीएम हैफेड अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed