{"_id":"66130ac6696754a7cf04ac26","slug":"wheat-grains-will-shrink-due-to-sudden-heat-yield-will-be-affected-ambala-news-c-36-1-ame1006-121132-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अचानक गर्मी से सिकुड़ेगा गेहूं का दाना, पैदावार पर होगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अचानक गर्मी से सिकुड़ेगा गेहूं का दाना, पैदावार पर होगा असर
विज्ञापन
शहर अनाज मंडी में नालियों की सफाई करते हुए कर्मचारी। संवाद
अंबाला सिटी। गेहूं की खरीद के लिए सरकार की ओर से एक अप्रैल से खरीद शुरू होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक फसल पूरी तरह से पकी नहीं है। इसलिए अभी तक किसी भी मंडी में गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है।
कृषि विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक मंडियों में गेहूं आने की संभावना बनी हुई है। उधर, एजेंसियों ने भी गेहूं की खरीद के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एजेंसियों के पास प्रर्याप्त मात्रा में बारदाना भी मौजूद है। गेहूं की ढुलाई और भराई के लिए भी विभिन्न एजेंसियों को टेंडर जारी हो चुके है। सोमवार को ढुलाई और भराई के लिए वर्क आर्डर भी जारी कर दिए जाएंगे। मार्केट कमेटी भी मंडियों में भी व्यवस्थाओं को सुधारने में जुटी है।
अचानक बढ़ी गर्मी करेगी दिक्कत
गेहूं की फसल को अच्छे से पकने के लिए ठंडे मौसम की आवश्यकता होती है। इस बार मार्च माह तक ठंड का असर रहा। इससे फसल पर भी अच्छा प्रभाव पड़ा है, लेकिन हाल के दिनों में अचानक से गर्मी का स्तर बढ़ने से गेहूं का दाना पतला हो सकता है। कृषि विभाग की एएसओ मंजीत कौर ने बताया कि पिछले वर्ष एक एकड़ में 18 क्विंटल गेहूं की पैदावार हुई थी, लेकिन इस बार यह स्तर घटकर 15 से 16 क्विंटल प्रति एकड़ हो सकती है। आंकड़ों के अनुसार 88000 हैक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल लगाई गई है।
विज्ञापन
ढुलाई और भराई के लिए वर्क आर्डर जारी
गेहूं खरीद के लिए एजेंसियों ने बारदाना भी प्रर्याप्त मात्रा में मंगवा लिया है। डीएफएसओ जितेश गोयल ने बताया कि एजेंसी को 15 लाख बारदाना की आवश्यकता होती है। एजेंसी के पास 37 लाख 50 हजार बारदाना मौजूद है। वहीं गेहूं की ढुलाई के लिए ट्रांसपोर्टरों और भराई के लिए लेबर एजेंसियों को टेंडर भी जारी हो चुके हैं। सोमवार को उठान और भरपाई के लिए वर्क आर्डर भी जारी कर दिए जाएंगे। इस बार भी गेहूं की ढुलाई करने वाले ट्रकों में जीपीएस की सुविधा रहेगी,ताकी गेहूं की चोरी पर काबू पाया जा सके।