फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   What is not of Ram is of no use: Anil Vij

जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं : अनिल विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
What is not of Ram is of no use: Anil Vij
अंबाला। बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा रामचरित मानस पर दिए विवादित बयान पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उन्हें नसीहत दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह देश राम का है जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। विज ने यह बात पत्रकारों के प्रश्न पूछने पर कही।
विज्ञापन

गृहमंत्री ने बिहार के शिक्षा मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि मंत्री ने रामचरित मानस को पढ़ा है, अगर पढ़ा है तो उनके ब्यान से ऐसा मालूम होता है कि उनकी इतनी समझ नहीं कि वह रामचरित मानस को समझ सकें। अनिल विज ने कहा कि इस देश की जनता सुबह उठते ही राम-राम करती है। शाम को राम-राम करती है, गांव-शहर में राम-राम करती है। राम रोम-रोम में बसे हुए हैं और उस पर कोई भी प्रश्न चिह्न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी करते हुए इसे नफरत फैलाने का ग्रंथ कहा था।
विज्ञापन

देश में सभी को मिल-जुलकर रहना चाहिए, क्यों उछल कूद करते हो
गृहमंत्री अनिल विज ने एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत में रहने से किसी को कौन मना कर रहा है। यहां मिल-जुलकर सभी को रहना चाहिए, क्यों उछल कूद करते हो। विज ने कहा कि मोहन भागवत ने यही कहा कि भारत में सभी को रहने का अधिकार है। हम कहते हैं कि कॉमन सिविल कोड जल्द लाना चाहिए। वह कॉमन सिविल कोड का समर्थन करने के लिए कहेंगे क्योंकि सब बराबर होने चाहिए और किसी को कोई विशेष अधिकार नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि ओवैसी ने गत दिनों एक बयान में कहा था कि भारत में रहने के लिए मुसलमानों को आरएसएस चीफ मोहन भागवत से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed