फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Western disturbance active, clouds may cover 24th

Ambala News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 24 को छा सकते हैं बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance active, clouds may cover 24th
मौसम की फोटो---शाम को छाए बादल।
अंबाला सिटी। गुरुवार की सुबह से शाम तक तेज हवा चलने से मौसम में हल्की ठंड रही। इसके साथ ही बादल छाने से धूप की तपिश भी कम रही। मार्च में तीसरी बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। आने वाली 24 मार्च को भी बादल छा सकते हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। गुरुवार को बुधवार के मुकाबले धूप की तपिश कम रही।
विज्ञापन

25 तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम : मदन खीचड़
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 25 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, परंतु एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 24 मार्च को ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाएं चलने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed