फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Web Hellris Slow, Jamabandi Ka Server Down

Ambala News: वेब हेलरिस धीमा, जमाबंदी का सर्वर ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Web Hellris Slow, Jamabandi Ka Server Down
अंबाला छावनी तहसील में बंद पड़ा जमाबंदी का पोर्टल और परेशान होते लोग। संवाद
छावनी तहसील में वेब हेलरिस पोर्टल धीमी गति से चलने के कारण रजिस्ट्री करने में ऑपरेटर को सबसे अधिक समय लगा। जबकि जमाबंदी की साइट सुबह से बंद थी। इस कारण लोग टोकन लेने के बाद साइट के चलने का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद जाकर जमाबंदी की वेबसाइट चली तब जाकर लोगों के काम होने शुरू हुए।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक पोर्टल बंद रहा, जिसके कारण लोग सुबह से अपने काम करवाने के लिए बैठे रहे। जबकि शाम को वापस अपने घर चले गए। मंगलवार की सुबह पोर्टल न चलने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। खुले कार्यालय में लोग तो पहुंचे लेकिन रजिस्ट्री इंतकाल और जमाबंदी से संबंधित काम नहीं हो रहे थे। आधा घंटा चलने के बाद पोर्टल की गति धीमी हो गई थी और बीच-बीच में रुक रहा था। दोपहर बाद पोर्टल चलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

तीन घंटे बाद मिली जमाबंदी
सरसेहड़ी निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि उसे जमाबंदी लेनी है इसके लिए वह सुबह साढे़ दस बजे तहसील में आया और टोकन लेकर इंतजार करने लगा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही साइट बंद हो गई। करीब तीन घंटे बाद थोड़ी देर बार साइट चली तो उसे जमाबंदी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी करती रही इंतजार
बब्याल निवासी सीमा ने बताया कि वह सुबह 11 बजे तहसील में अपने ससुर के नाम की जमाबंदी लेने आईं। लेकिन यहां आने पर पता चला कि साइट बंद है। जबकि वह सोमवार को भी जमाबंदी लेने आईं थीं, लेकिन सुबह से शाम तक बैठकर इंतजार कर वापस चली गई, और अब भी उसे दो घंटे हो गए इंतजार करते हुए।
तीन दिन से जमाबंदी के लिए खा रहा धक्के
छावनी निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह तीन दिन से तहसील के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसे जमाबंदी नहीं मिली, पहले वह शुक्रवार, फिर सोमवार और अब मंगलवार को तहसील में आया लेकिन सर्वर बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ रहा है।
चार घंटे हो गए पोर्टल चलने का इंतजार करते हुए
महेश नगर निवासी अनीश ने बताया कि उसे मकान की रजिस्ट्री करवानी है। इसके लिए वह मंगलवार की सुबह 11 बजे तहसील में आया तो पता चला कि पोर्टल बंद है। शाम तक इंतजार किया मगर काम नहीं बना।
छह घंटे हो गए नहीं चली साइट
शेरपुर निवासी बलबीर ने बताया कि वह अपने काम छोड़कर रजिस्ट्री करवाने के लिए सुबह दस बजे के समय तहसील में आया। तो पता चला कि वेब हेलरिस पोर्टल बंद है। चार बजने वाले है लेकिन साइट नहीं चली।

वेब हेलरिस पोर्टल में अपडेशन के चलते पिछले कुछ दिनों से दिक्कत आ रही है। मंगलवार को पोर्टल धीमी गति से चल रहा है, जिसके कारण रजिस्ट्री करने में ज्यादा समय लग रहा है, जबकि जमाबंदी का पोर्टल दोपहर तक बंद रहा।

सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी तहसील में बंद पड़ा जमाबंदी का पोर्टल और परेशान होते लोग। संवाद

अंबाला छावनी तहसील में बंद पड़ा जमाबंदी का पोर्टल और परेशान होते लोग। संवाद

अंबाला छावनी तहसील में बंद पड़ा जमाबंदी का पोर्टल और परेशान होते लोग। संवाद

अंबाला छावनी तहसील में बंद पड़ा जमाबंदी का पोर्टल और परेशान होते लोग। संवाद

अंबाला छावनी तहसील में बंद पड़ा जमाबंदी का पोर्टल और परेशान होते लोग। संवाद

अंबाला छावनी तहसील में बंद पड़ा जमाबंदी का पोर्टल और परेशान होते लोग। संवाद

अंबाला छावनी तहसील में बंद पड़ा जमाबंदी का पोर्टल और परेशान होते लोग। संवाद

अंबाला छावनी तहसील में बंद पड़ा जमाबंदी का पोर्टल और परेशान होते लोग। संवाद

अंबाला छावनी तहसील में बंद पड़ा जमाबंदी का पोर्टल और परेशान होते लोग। संवाद

अंबाला छावनी तहसील में बंद पड़ा जमाबंदी का पोर्टल और परेशान होते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed