फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Weather took a turn, chances of rain with strong winds

Ambala News: मौसम ने ली करवट, तेज हवा के साथ बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Weather took a turn, chances of rain with strong winds
अंबाला सिटी। तीन दिन से गर्मी पड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गुरुवार को भी सुबह से शाम 4 बजे तक गर्मी ने बेहाल किया। शाम चार बजे के बाद मौसम ने करवट ली और आसमान धुंधला हो गया। शाम को हल्की हवा के चलने के साथ बादल छा गए। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी बढ़ने से बिजली खपत भी एक ही दिन में 2 लाख यूनिट बढ़ गई। 8 अप्रैल को अंबाला सर्कल में 49 लाख बिजली खपत हुई, जबकि 9 अप्रैल को यह 51 लाख यूनिट पर पहुंच गई।
विज्ञापन

वहीं, गर्मी को लेकर स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। बारिश का मौसम होने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है और मंडियों में भी लगातार फसल पहुंच रही है। बीते दिनों तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से सरसों की फसल के साथ गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

11 अप्रैल को बिजली चमक के साथ हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 11 व 12 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ सहित कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 40 से 60 किलोमीटर तेज गति से हवा चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना बन रही है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वर्तमान में चल रही ऊष्ण लहर की स्थिति अगले 3 से 4 दिनों में कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed