{"_id":"683a17039498c626f00d0f63","slug":"waterlogging-on-the-roads-of-colonies-people-are-troubled-ambala-news-c-36-1-sknl1003-143575-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कॉलोनियों की सड़काें पर जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कॉलोनियों की सड़काें पर जलभराव, लोग परेशान
विज्ञापन
न्यू जनकपुरी कालोनी में जमा पानी के बीच से गुजरती महिलाएं। संवाद
अंबाला। एकता विहार से नग्गल की मुख्य सड़क पर डाली जा रही स्ट्राॅम वाटर पाइप लाइन के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते करीब 20 दिन हो चुके हैं।
इस कारण एकता विहार की मुख्य सड़क, न्यू जनकपुरी समेत अन्य काॅलोनियों में सड़कों पर जलभराव है। लोगों को इस पानी के बीच से गुजरकर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई काॅलोनियाें में सड़कें नीची होने के कारण पानी की निकासी नहीं होती।
दो साल से झेल रहे परेशानी
चिराग का कहना है कि गली में नाली का स्तर नीचा है। इस कारण नाली से पानी की निकासी ठीक से नहीं होती है। पानी नाली में ही भरा रहता है। वे लोग दो साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूल के सामने सड़क पर पानी
अनीता ने कहा कि इस पाइप लाइन के कारण एन मेरी स्कूल के बाहर मुख्य सड़क पर पानी भरा है। इस पानी में कई वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
यहां नरक जैसे हालात
दलजीत कौर बताती हैं कि वह नगर परिषद को टैक्स भी देते हैं, इसके बाद भी नर्क जैसे हालात हैं। गली में भरा नालियों के गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस कारण पैरों की अंगुलियों में खुजली होने लगी है।
ऊंचे डाले जा रहे पाइप
एसआर कलसी बताते हैं कि वह वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं। एकता विहार से नग्गल की मुख्य सड़क के दोनों और पानी की पाइप डाले जा रहे हैं। इसका स्तर भी सही नहीं है। जबकि गलियों में नाली का स्तर नीचा है। ऐसे में पानी की निकासी होना मुश्किल है। इससे तो परेशानी और बढ़ जाएगी।
वर्जन
एकता विहार से नग्गल की और जाने वाली मुख्य सड़क पर स्ट्राॅम वाटर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इस कार्य काे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला सदर।