{"_id":"67a66362b661711bec002be3","slug":"waterlogging-is-happening-in-bajigar-basti-government-school-after-rain-ambala-news-c-36-1-amb1003-137272-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाजीगर बस्ती राजकीय स्कूल में बारिश के बाद हो रहा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाजीगर बस्ती राजकीय स्कूल में बारिश के बाद हो रहा जलभराव
विज्ञापन
साहा। बाजीगर बस्ती में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बारिश के बाद जलभराव हो जाता है। यहां बरसाती पानी निकासी को लेकर कोई प्रबंध न होने के कारण जलभराव रहता है। स्कूल की इमारत पुरानी व जर्जर हो चुकी और पानी भरने के कारण स्कूल की हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि बच्चों को कई महीने से आंगनबाड़ी के कमरे में पढाया जा रहा है। स्कूल की इमारत के कारण हादसा हो सकता है। वहीं स्कूल अध्यापिका अमरिंद्र कौर ने बताया कि बाढ़ के दौरान स्कूल में जलभराव हो गया था और उसकी निकासी नहीं हो पाई। जैसे ही पानी थोड़ा कम होता है तो बारिश आने पर फिर जलभराव हो जाता है। वहीं, बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि स्कूल के पानी की निकासी बोरवेल करीब पांच फुट का बनाया गया था, वह भी पानी में समाया हुआ है और बंद हो चुका है।
इस बारे में जब खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मामला करीब एक वर्ष से उनके संज्ञान में आया था। विभाग उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया गया है।