फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging is a problem, no solution even after spending two crore rupees

Ambala News: जलभराव से दिक्कत, दो करोड़ खर्च पर समाधान नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging is a problem, no solution even after spending two crore rupees
शहर में सफाई अ​भियान के दौरान सफाई करवाते हुए मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा। फाइल फोटो
अंबाला सिटी। निगम की ओर से इस वर्ष सफाई के लिए दो करोड़ की निविदा जारी की है। निविदा जारी होने के बाद भी शहर में सफाई का काम तेजी से नहीं हो रहा। इसका कारण सरकारी विभागों में तालमेल की कमी भी है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ने भी पानी निकासी के लिए डिस्पोजल का बरसाती सीजन से कुछ दिन पहले ही उद्घाटन किया है। इस डिस्पोजल को पानी निकासी के लिए साढ़े छह करोड़ से बनाया जाना है। इसी तरह नगर निगम की ओर से सेक्टरों में टीपीएस का कार्य चल रहा है, मगर यह कार्य भी अभी अधूरा है।
विज्ञापन

जनवरी में शुरू होने वाला यह कार्य भी पूरा नहीं हुआ। प्रशासन की ओर से जलभराव से बचाव को लेकर करोड़ों का बजट खर्च किया जाता है, लेकिन उसके बाद भी कोई स्थाई समाधान नहीं किया गया है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक इन विभागों ने शहर में कोई संयुक्त रूप से सफाई अभियान भी नहीं चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दो वर्ष से जलभराव
शहर में जलभराव के कारण हर वर्ष दिक्कत आती है। निचले क्षेत्रों में तो चार से पांच फुट पानी जमा हो जाता है। 2023 में आई बाढ़ और 2024 में हुई ज्यादा बारिश से शहर में जलभराव हो गया था। शहर में सफाई को लेकर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, जनस्वास्थ्य और सिंचाई विभाग का आपसी तालमेल न होने के कारण ज्यादा दिक्कत बढ़ रही है। सफाई को लेकर शहर में ज्यादा कार्य होता भी नहीं दिख रहा। ऐसे में इस बार भी शहरवासियों को जलभराव का डर सताने लगा है।
अतिक्रमण से भी बढ़ रही समस्या
शहर में अतिक्रमण होने के कारण भी सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। बीते माह में भी निगम ने कई जगहों पर अतिक्रमण को हटाकर सफाई अभियान चलाया था। कई जगहों तो लोगों ने नाले पर भी अतिक्रमण कर लिया। इस वजह से भी सफाई में दिक्कत आती है। सबसे ज्यादा पुरानी कॉलोनी में सफाई को लेकर समस्या सामने आई थी।


वर्जन
शहर में सफाई कार्य चल रहा है। वार्डों में सुपर सकर मशीन से सफाई करवाई जा रही है। सफाई को लेकर सरकारी विभागों में आपसी तालमेल की कमी है। इस वजह से यह विभाग धीमी गति से कार्य कर रहे हैं। निगम की लचर व्यवस्था के कारण सही व्यवस्था से सफाई कार्य नहीं हो पा रहा।

सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed