फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging in Sector 9, residents angry

Ambala News: सेक्टर नौ में जलभराव, गुस्से में निवासी

Wed, 13 Sep 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 13 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Sector 9, residents angry
अंबाला सिटी। सेक्टर नौ से जुड़ी बरसाती पानी की समस्याओं को लेकर मंगलवार को सेक्टरवासियों ने सेक्टर आठ, नौ व दस चौक स्थित गुरुद्वारा साहिब के सामने निगम प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और जिला उपायुक्त की गैर मौजूदगी में एसडीएम अंबाला दर्शन सिंह को एक मांगपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताा बरसाती पानी सेक्टर नौ के लिए मुसीबत बना है। करीब 20 मिनट की तेज बारिश से ही गलियां जलमग्न हो जाती हैं। वहीं सेक्टर की कुछ गलियां ऐसी भी हैं, जिनमें बारिश के दौरान नदियों की तर्ज पर पानी का बहाव रहता है।
विज्ञापन

लोगों की मुख्य मांगों में सेक्टर में बरसाती पानी, स्वच्छ पेयजल, सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, असीम अग्रवाल, नरेश मेहता, अश्वनी सौढ़ी, जगमोहन साहनी, अशो तेत्रहान, नरेन्द्र बत्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल और सीवरेज ठप

सेक्टर नौ निवासी असीम अग्रवाल का कहना है कि बीते शनिवार को करीब आधा घंटा बारिश हुई थी। सेक्टर की कुछ गलियों में आज भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी प्रकार सेक्टर में पेयजल और सीवरेज की समस्या लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बनी हुई है।
बरसाती नाले बंद पड़े


स्थानीय निवासी इंद्रजीत सिंह का कहना है कि संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को बरसाती नालों की व्यवस्था को दरुस्त करने की जरूरत है। बरसाती नाले जगह-जगह से बंद पड़े हुए हैं। बरसाती नालों की सफाई सही ढंग से की जाए, तो जलभराव की से निपटा जा सकता है।
कई दिन जमा रहता बारिश का पानी

स्थानीय निवासी नरेश मेहता ने बताया कि सेक्टर नौ में मात्र 20 मिनट की बरसात से ही चारों ओर बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। कई गलियों में बरसाती पानी कई दिनों तक जमा रहता है। इससे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को होती है।
दो दशकों से समस्या

स्थानीय निवासी अमनदीप ने बताया कि बरसाती पानी से जलभराव होने की समस्या बीते करीब दो दशकों से ज्यादा बढ़ चुकी है। हल्की बरसात आने पश्चात ही गलियों में पानी जमा होने से स्थानीय लोग अपने घरों में ही कैद हो जाते हैं, बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

सेक्टर नौ में बरसाती पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए एक्सईएन, जेई व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने सोमवार को विशेष सर्वे किया। इसकी रिपोर्ट तैयार कर जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए स्थाई समाधान करने के प्रयास किए जाएगें। अधिकारियों की ओर से अंतिम रिपोर्ट तैयार की जा रही। - हितेश जैन, स्थानीय पार्षद नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed