फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging from rain, notices to remove illegal construction

Ambala News: बारिश से जलभराव, अवैध निर्माण हटाने के नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging from rain, notices to remove illegal construction
शहजादपुर। मामूली बारिश से लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली तो इससे इलाका जलमग्न हो गया। शहजादपुर और माजरा के एकमात्र मुख्य बाजार और कस्बा से गुजरते राष्ट्रीय राजमार्ग पर पानी जमा होने के कारण लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर पहुंची एसडीएम यश जालुका ने निरीक्षण करते हुए पाया कि नालों पर अवैध निर्माण किया है। इसके चलते एसडीएम ने शहजादपुर व माजरा में बरसाती नालों और आसपास सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जाधारकों को कब्जा हटाने के आदेश पारित किए हैं।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे की बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग 72 पर पानी जमा हो गया। माजरा और शहजादपुर के मुख्य बाजार में भी पानी जमा हो गया। इससे पहले ही त्रिवेणी चौक के नजदीक दुकानों में पानी घुस गया। इस कारण दुकानदारों को नुकसान हुआ। यही हालात राष्ट्रीय राजमार्ग पर देखने को मिले। यही नहीं शहजादपुर अंबाला मार्ग पर बने अंडरपास के नीचे भी बरसाती पानी की निकासी न होने के कारण काफी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि त्रिवेणी चौक पर नाले की क्राॅसिंग है जिसे सड़क के लेवल से ऊंचा कर बनाया गया है। एसडीएम नारायणगढ़ ने बाजार का दौरा कर बीडीपीओ शहजादपुर, पीडब्ल्यूडी एसडीओ शहजादपुर को दिशानिर्देश देते हुए लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए कहा। बाजार के दौरे के दौरान एसडीएम नारायणगढ़ ने नालों के ऊपर किये गए अवैध निर्माण को जल्द हटाने के निर्देश दिए।

एसडीएम नारायणगढ़ की कोर्ट से बी एन एस एस की धारा 152 के तहत जारी नोटिस पंचायत विभाग ने बाजार में चस्पाये। एसडीएम ने कहा कि अगर किसी को अपना पक्ष रखना है तो वह एसडीएम कार्यालय में अपना पक्ष रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed