फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waterlogging areas are marked, 12 pumps will be installed

Ambala News: जलभराव वाले क्षेत्र चिह्नित, लगेंगे 12 पंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging areas are marked, 12 pumps will be installed
अंबाला सिटी। एक जुलाई से रुक-रुककर बारिश हो रही है। अभी तक हल्की बारिश से ही दो बार जलभराव हो चुका है। पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को जलभराव से दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

निगम ने 12 से ज्यादा ऐसे एरिया चिह्नित किए हैं, जहां बारिश होने पर ज्यादा जलभराव हो जाता है। इन एरिया के लिए निगम ने पंप भी तैयार कर लिए हैं। निगम के पास करीब 12 पंप हैं, जो इन एरिया में लगाए जाएंगे। शहर में कपड़ा मार्केट, मनमोहन नगर, इंको चौक, नदी मोहल्ला, घेल रोड, नावल्टी रोड, जंडली, प्रेम नगर रोड, टीबी अस्पताल रोड, सेक्टर-7, 8, 9 और 10 समेत अन्य कई जगहों पर जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई हल्की बारिश से ही शहर कपड़ा मार्केट, नदी मोहल्ला और सेक्टरों में भी जलभराव हो गया था। जिससे दुकानदारों और घरों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंको अंडरब्रिज पर लगे पंप और साइलेंट जनरेटर

शहर और सेक्टरों को जोड़ने वाले इंको चौक रेलवे अंडरब्रिज के नीचे जलभराव न हो, इसके लिए निगम ने यहां पर पंप लगाए दिए हैं। निगम ने पंप से पानी निकालने के लिए साइलेंट जनरेटर भी लगाया है ताकि जलभराव होने पर इसे तुरंत खाली किया जा सके। दरअसल, इंको चौक शहर और सेक्टरों को जोड़ता है। पहले यहां जलभराव हो जाता था। जिससे कई दिनों तक पानी नहीं निकलता था और वाहन भी बीच में ही फंस जाते थे। वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से घूमकर जाना पड़ता था। इस बार निगम ने यहां पंप लगाए हैं। जैसे ही बारिश होगी तो यहां से पानी निकाला जाएगा।

दो बार शहर में हो चुका है जलभराव

एक जुलाई से मानसून सक्रिय हो चुका है। शहर में दो बार थोड़ी बारिश में भी जलभराव हो चुका है। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के कपड़ा मार्केट, नदी मोहल्ला, सेक्टरों समेत अन्य जगहों पर भी जलभराव हो गया था। जिससे लोगों व दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। अब आने वाली दिनों में बारिश को लेकर अलर्ट है। इसको देखते हुए निगम तैयार है। वहीं दूसरी तरफ नालों, ड्रेन की सफाई भी चल रही है। रविवार को भी शहर में सफाई कार्य जारी रहा।


वर्जन

बारिश के सीजन को लेकर निगम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। बरसाती पानी निकालने के लिए निगम के पास 12 पंप हैं। शहर में जलभराव होने वाली जगहों को चिन्हित कर लिया है। जहां भी बारिश से जलभराव होगा, वहां पंप लगाकर तुरंत पानी निकलवाया जाएगा। इंको चौक पर भी पंप लगाए गए हैं।

अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed