फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Water proof envelopes are being liked on Rakshabandhan

Ambala News: रक्षाबंधन पर वाटर प्रूफ लिफाफे आ रहे पसंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Water proof envelopes are being liked on Rakshabandhan
सीनियर पोस्टमास्टर राजकुमार राखी वाला लिफाफा दिखाते हुए
रक्षाबंधन के पर्व को महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं मिलने जा रही हैं। जहां डाक विभाग ने राखी भेजने वाली महिलाओं के लिए विशेष प्रकार का हैप्पी राखी वाटर प्रूफ लिफाफा लाया है तो वहीं रोडवेज बसों से निशुल्क यात्राएं कराएगा।
विज्ञापन

इसके लिए दोनों ही विभागों ने तैयारियों कर ली हैं। महिलाओं और बच्चों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा के लिए मुख्यालय ने अंबाला डिपो को पत्र जारी कर निर्देश दिए। महिलाओं और बच्चों को 36 घंटे के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए हरियाणा रोडवेज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं और बच्चे हरियाणा रोडवेज की बसों में 18 अगस्त दोपहर 12 बजे से लेकर 19 अगस्त रात 12 बजे तक हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा रक्षाबंधन पर बस स्टैंड पर होने वाली भीड़ को दखेते हुए भी तैयार की जा रही है। वहीं चालक और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि रक्षाबंधन पर महिलाओं और बच्चों को रोडवेज की बसों में सफर के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी न हो। कैथल, नारनौल, भिवानी, हिसार, जींद और सिरसा मार्ग पर भीड़ ज्यादा होने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय रूटों पर भी यात्रा रहेगी निशुल्क

रक्षाबंधन पर महिलाएं अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए उनके घर जाती हैं। रक्षाबंधन के दिन लोकल रूट सहित हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में बसों का निशुल्क संचालन किया जाएगा। रक्षाबंधन पर महिलाओं को हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाती है। जिसके तहत महिलाओं को हरियाणा रोडवेज की बसों में 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से लेकर 19 अगस्त रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। महिलाएं अपने साल 15 साल तक के बच्चों को साथ लेकर रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। लेकिन 15 वर्ष से अधिक आयु के किशोर व पुरुषों के लिए पूरा किराया लगेगा।

वाटर प्रूफ लिफाफों से नहीं सुरक्षित पहुंचेगी राखी

अंबाला छावनी के डाक विभाग के पास 1700 वाटर प्रूफ लिफाफे मंगाए गए हैं। इन लिफाफों पर विशेष रंग और हैप्पी राखी लिखा हुआ है। सीनियर पोस्ट मास्टर राजकुमार ने बताया कि बारिश के पानी में लिफाफों की गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही सुरक्षित राखियां भाइयों के घरो तक पहुंच सकेगी। डाक विभाग इस लिफाफे को 10 रुपये में दे रहा है। वहीं इस को चिपकाने के लिए ग्लू की आवश्यकता नहीं होगी। इसको चिपकाने के लिए स्टीकर लगा हुआ है। लिफाफे पर भारतीय डाक का लोगो व राखी का चित्र प्रिंटेड है। इन लिफाफों को उप डाकघरों में भेज दिया गया है। लोगों को यह लिफाफे काफी पसंद आ रहे हैं।






वर्जन



रक्षाबंधन पर महिलाएं अपने 15 साल के बच्चों के साथ हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसके अलावा कैथल, नारनौल, भिवानी, हिसार, जींद और सिरसा के मार्ग पर भीड़ ज्यादा होने स्थिति में अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।



विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed