फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Water level in canal is low, water is not reaching

Ambala News: नहर में जलस्तर कम, नहीं पहुंच रहा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Water level in canal is low, water is not reaching
ईस्माइलपुर हेड पर जनस्वास्थ्य विभाग ने चलाए दो पंप। विभाग - फोटो : kathua
अंबाला सिटी। नहर में जलस्तर कम होने के कारण शहर में जल संकट बढ़ने लगा है। सोमवार को जहां नाहन हाउस क्षेत्र में महिलाओं ने पीने का पानी नहीं आने पर समस्या बताई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को भी शहर के वाल्मीकि बस्ती में पानी की कमी के कारण लोगों को परेशानी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो सुबह एक ही समय पानी आ रहा है, वह पानी भी रुक-रुककर आने की शिकायत है। इस वजह से दिक्कत बढ़ रही है।
विज्ञापन

दो दिन से बंद दो पंप चले
जनस्वास्थ्य विभाग नरवाना ब्रांच से पीने के लिए पानी को शहर में लेकर आता है। अभी नहर में जलस्तर कम चल रहा है। इस वजह से पीने के पानी को नहर से टैंक में लिफ्ट करने में दिक्कत आ रही है। यह विभाग के तीन पंप लगे हैं। इनमें से दो चलते हैं। एक पंप को अतिरिक्त रखा जाता है। यहां बीते दिनों से एक पंप चल रहा था, लेकिन सोमवार व मंगलवार शाम 5 बजे तक यह भी नहीं चल पाया। विभाग ने सोमवार को यहां पंप चलाना था, वह बिजली के कारण नहीं चल सका। मंगलवार शाम को दोनों पंप चलाए गए। इससे राहत की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति के लिए रखा एक टैंक
मंगलवार शाम तक विभाग के एक टैंक में 1 लाख 43 हजार 79 क्यूबिक लीटर पानी जमा था। इस टैंक को आपात स्थिति के लिए रखा गया है। शहर में रोजाना 56 मिलियन लीटर पानी की खपत है। विभाग का एक टैंक भरा है और दूसरा खाली है।
फोटो--25
कोट्स
सुबह 4.30 बजे पीने का पानी आया, मगर 5 बजे बंद हो गया। 30 मिनट ही पानी आया। पहले दो बार सुबह व शाम आता था। आसपास लोगों से पानी मांगकर लाना पड़ रहा है।
वेद प्रकाश, वाल्मीकि नगर निवासी।
फोटो--24
कोट्स
जगाधरी गेट से वाल्मीकि नगर तक 12 इंच की पानी की लाइन डाली गई थी, ताकि यहां के लोगों को राहत मिल सके। मगर इस लाइन से दूसरे क्षेत्र को भी जोड़ दिया गया। एक सप्ताह से पीने के पानी की परेशानी आ रही है।
रोहित, वाल्मीकि नगर निवासी।
फोटो--22
कोट्स
पीने का पानी रूक-रूककर आ रहा है। मोटर चलाने पर भी पानी नहीं चढ़ता। उनको दूसरी जगहों से पानी लाना पड़ रहा है।
राजेश, वाल्मीकि नगर निवासी।
फोटो--23
कोट्स
अगर कोई सुबह पानी नहीं भरता था तो सुबह पानी आ जाता था। अब शाम को भी पानी नहीं आ रहा। अगर आता भी तो कभी आ जाता है तो कभी बंद हो जाता है। सुबह लंबे समय तक पानी चलाया जाए।
सरोजबाला, वाल्मीकि नगर निवासी।

वर्जन
ईस्माइलपुर हेड पर विभाग की ओर से मंगलवार शाम को दो पंप चलवा दिए गए हैं। शहर के लिए पानी चला दिया गया है। जहां भी पानी की समस्या आ रही है, वहां विभाग की नजर है। उसका समाधान किया जा रहा है।

जतिंद्र सिंह, एसडीई, जनस्वास्थ्य विभाग।

ईस्माइलपुर हेड पर जनस्वास्थ्य विभाग ने चलाए दो पंप। विभाग

ईस्माइलपुर हेड पर जनस्वास्थ्य विभाग ने चलाए दो पंप। विभाग- फोटो : kathua

ईस्माइलपुर हेड पर जनस्वास्थ्य विभाग ने चलाए दो पंप। विभाग

ईस्माइलपुर हेड पर जनस्वास्थ्य विभाग ने चलाए दो पंप। विभाग- फोटो : kathua

ईस्माइलपुर हेड पर जनस्वास्थ्य विभाग ने चलाए दो पंप। विभाग

ईस्माइलपुर हेड पर जनस्वास्थ्य विभाग ने चलाए दो पंप। विभाग- फोटो : kathua

ईस्माइलपुर हेड पर जनस्वास्थ्य विभाग ने चलाए दो पंप। विभाग

ईस्माइलपुर हेड पर जनस्वास्थ्य विभाग ने चलाए दो पंप। विभाग- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed