{"_id":"6a5164dfd2dc36f89e08fc07","slug":"water-from-the-markanda-river-entered-the-fields-17-people-were-safely-evacuated-ambala-news-c-36-1-amb1002-166033-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मारकंडा नदी का पानी खेतों में घुसा, 17 लोगों काे सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मारकंडा नदी का पानी खेतों में घुसा, 17 लोगों काे सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
नारायणगढ़ के गांव गदौली में खेतों में घुसा मारकंडा नदी का पानी। एसडीआरएफ
नारायणगढ़। गांव गदौली के पास से गुजरने वाली मारकंडा नदी में अचानक आए उफान ने शुक्रवार को उस समय हड़कंप मचा दिया, जब खेतों में काम कर रहे 17 ग्रामीण टापू बने खेतों के बीचों-बीच जिंदगी और मौत के बीच फंस गए।
देखते ही देखते नदी का तेज बहाव खेतों में घुस गया और ग्रामीणों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया। हालांकि, ग्रामीणों के साहस और प्रशासन की मुस्तैदी से करीब 6 घंटे चले के बाद सभी 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, गदौली निवासी जमील खान, इस्लाम, नरेश कुमार और साहिल सुबह करीब 8 बजे अपने खेत में ट्यूबवेल की मोटर ठीक करने गए थे। उनके साथ अन्य 13 ग्रामीण भी आसपास के खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण मारकंडा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। पीड़ितों ने बताया कि नदी से अचानक तीन बार पानी का भारी सैलाब आया, जिससे उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे चारों तरफ से पानी से घिर गए। इस दौरान खेत में मौजूद एक व्यक्ति ने फोन पर पुलिस को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
खेतों में ग्रामीणों के फंसे होने की सूचना मिलते ही एसडीएम नारायणगढ़, सिंचाई विभाग की एसडीओ शिखा बंसल, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और गदौली के सरपंच पति हरदीप सिंह काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ब्यूरो