फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Water filled in DAV College's Chemistry Lab, Ambala

डीएवी कॉलेज की केमिस्ट्री लैब में भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Water filled in DAV College's Chemistry Lab, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बरसात के चलते डीएवी कॉलेज की केमिस्ट्री लैब जलमग्न हो गई है। पानी की निकासी न होने चलते केमिस्ट्री लैब में जलभराव हो गया। इस बात की जानकारी कॉलेज प्रबंधन को मंगलवार को उस समय लगी जब कॉलेज के प्राचार्य सलील दोसाज कॉलेज का दौरा कर रहे थे। जैसे ही प्राचार्य ने केमिस्ट्री सेेक्शन का दौरा किया तो पाया कि बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण केमिस्ट्री सेक्शन पूरी तरह जलमग्न हो गया था। हालांकि लैब से पानी जैसे तैसे बाहर निकल गया लेकिन लैब में भरा पानी अपने निशान छोड़ गया।
पानी निकासी की समस्या को लेकर कॉलेज का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचा। निगम आयुक्त के न मिलने से प्रतिनिधिमंडल ईओ के पास गया। जहां ईओ ने कॉलेज के प्रतिनिधि मंडल की बात सुनते हुए मुख्य सफाई निरीक्षक मदन लाल को मौका देखकर बंद की गई पानी की निकासी को खुलवाने के आदेश दे दिए। कॉलोनी में प्रतिनिधि मंडल के पहुंचते ही कॉलोनी वासियों ने कॉलेज के पानी की निकासी नाले में खोलने का विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान कॉलेज के प्रोफेसरों ने कॉलोनी वासियों से पानी निकासी देने की गुहार लगाई। लेकिन कॉलोनी वासियों ने कहा कि आप इस तरफ अपना पानी खोल ही नहीं सकते क्योंकि कॉलेज के पानी से हमारी कॉलोनी हर साल पानी में डूब जाती है। अब कॉलेज का प्रतिनिधि मंडल समस्या के निदान के लिए गृह व निकाय मंत्री से गुहार लगाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

हमने बरसात के पानी के लिए मैदान में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा रखा है, लेकिन केमिस्ट्री लैब की तरफ बरसों से पानी की निकासी का प्रबंध यह था कि इस तरफ का पानी कॉलेज के पीछे नगर निगम के नाले में चला जाता है। लेकिन इस बार कॉलोनी वासियों ने ठेकेदार से कहकर हमारी दीवार के साथ एक सीमेंट की पक्की दीवार खड़ी करवा दी है। जिसकी वजह से केमिस्ट्री लेब में पानी घुुस गया था। अगर समय पर न देखते तो लैब में रखा गया केमिकल न सिर्फ नष्ट हो जाता बल्कि विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल करवाने में भी हमें परेशानी झेलनी पड़ती। - प्रो. सलील दोसाज, प्रिंसिपल डीएवी कॉलेज लाहौर, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी कॉलोनी में हर साल कॉलेज का बरसाती पानी भारी नुकसान करता है। इसीलिए हमने कॉलेज की दीवार के साथ कंकरीट की मजबूत दीवार बनाने के लिए कहा था। कॉलोनी में होने वाले जलभराव की रोकथाम के लिए हमने कॉलेज के पानी की निकासी इस तरफ से बंद कर आगे एक प्वांइट छोड़ रखा है। - आरएस वालिया, महासचिव राम नगर वेलफेयर सोसायटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed