{"_id":"686af105b0c07d166908eef4","slug":"water-filled-at-both-the-gates-of-anaj-mandi-ambala-news-c-36-1-amb1003-145618-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अनाजमंडी के दोनों गेटों पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अनाजमंडी के दोनों गेटों पर भरा पानी
Mon, 07 Jul 2025 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
बराड़ा। अनाज मंडी के गेट पर जलभराव होेने से आढ़तियों व अन्य लोगों में बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। यहां थोड़ी बारिश के बाद भी जलभराव हो जाता है। यही नहीं बराड़ा बाजार की तरफ दोनों गेटों पर जलभराव हो जाता है।
दुकानदार अमित शर्मा, ललित कुमार, कुलवंत, कर्मजीत सैनी, शुभम और मनीष मलिक ने बताया कि मंडी के गेट नंबर दो के पास कई दिनों से पानी जमा है। जिसके कारण अब पानी में कीचड़ बन गया है और इसमें से बदबू भी आने लगी है। जलभराव में मक्खी और मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियों का भी खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार प्रशासन को इस समस्या के हल की मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। दुकानदारों ने प्रशासन से इस समस्या के हल की मांग की है। उनका कहना है कि गेट नंबर दो को जल्द ऊंचा उठाया जाए और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए। जिससे व्यापारी और ग्राहक दोनों राहत महसूस करें।