अंबाला सिटी। भारत विकास परिषद गीता गोपाल शाखा की ओर से एसए जैन सीनियर मॉडल विद्यालय में वाटर कूलर सेवा रूप में प्रदान किया गया। इस सेवा प्रकल्प के प्रकल्प प्रमुख दीपक गुलाटी रहे, उन्होंने वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित की। उन्होंने यह सेवा अपने स्वर्गीय माता-पिता की स्मृति में करते हुए कहा कि समाजहित के कार्यों में योगदान देना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। अंत में शाखा सचिव अतुल मित्तल ने सभी सदस्यों एवं विद्यालय प्रबंधन का धन्यवाद किया। इस अवसर पर शाखा के संयोजक संपर्क सुशील बग्गा, संयोजक पर्यावरण दीपांशु अग्रवाल, संगठन सचिव अरुण गोयल, शाखा सदस्य उज्ज्वल जैन, निर्मल मेहरा, पारस कत्याल व अन्य उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद गीता गोपाल शाखा की ओर से एसए जैन सीनियर मॉडल विद्यालय में वाटर कूलर सेवा रूप म