फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Was going to Punjab with Ganja from Ratlam in the guise of a sadhu was caught

साधू के वेश में रतलाम से गांजा लेकर पंजाब जा रहा था पकड़ा गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Was going to Punjab with Ganja from Ratlam in the guise of a sadhu was caught
साधू के वेश में छावनी रेलवे स्टेशन पर बैठे गांजा तस्कर को जीआरपी ने वीरवार शाम को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान लुधियाना निवासी 32 वर्षीय मंगा के तौर पर हुई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी धर्मवीर सिंह व राजकुमार ने बताया कि आरोपी प्लेटफार्म 7 पर बैठा हुआ था। अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने भगवा वस्त्र धारण किए हुए थे। जांच के दौरान जब जीआरपी की टीम उसके पास पहुंची तो वह टीम को देखकर घबरा गया। उसने मौके से भागने की कोशिश की। आरोपी को पकड़ने के बाद जब उसके पास मिली गठड़ी की जांच तो इसके अंदर से 19 किलो गांजा प्राप्त हुआ। गांजे की बाजारी कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से ट्रेनों के माध्यम से ही गांजा तस्करी का काम कर रहा था। इसके लिए उसने अपनी वेशभूषा भी बदली थी और भगवा वस्त्र धारण की साधू का रूप धारण किया था ताकि कोई उस पर शक न कर सके। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि वह रतलाम से गांजा लेकर आया था। उसने इस गांजे को पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर देना था, इस कार्य के लिए वह लोगों से अच्छी रकम लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। आरोपी को 19 नवंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा और कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। इस कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल सुशील और कांस्टेबल पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed