फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Warrant Officer posted in Air Force duped of Rs 13.56 lakh

Ambala News: वायुसेना में तैनात वारंट आफिसर से 13.56 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Warrant Officer posted in Air Force duped of Rs 13.56 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। भारतीय वायुसेना में तैनात वारंट आफिसर से साइबर ठगों ने आजीवन कारावास का भय दिखाकर ठगी की। साइबर क्राइम थाना आफ इंडिया व (यूआइडीएआइ) व मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर 13.56 लाख रुपये की ठगी की गई। बिहार के किरकिरी गांव निवासी हरेंद्र सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में वह एयरफोर्स स्टेशन अंबाला छावनी में वारंट आफिसर के पद पर कार्यरत हैं। 27 दिसंबर को सुबह उनके मोबाइल पर एक काल आई। काल करने वाले ने खुद को यूआइडीएआइ विभाग से आकाश मेनन बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल मुंबई के एक होटल में मनी लान्ड्रिंग केस में हुआ है और उन्हें उम्रकैद हो सकती है। ठगों ने उसी नंबर से वाट्सएप वीडियो काल कराई, जहां दूसरे व्यक्ति ने खुद को एसीपी मुंबई पुलिस बताया। केस का हवाला देकर गिरफ्तारी की धमकी दी गई। डर के कारण शिकायतकर्ता से आधार कार्ड की फोटो मंगवाई गई। इसके बाद तीसरे व्यक्ति ने खुद को कुलदीप, मुंबई पुलिस बताकर जांच के नाम पर बैंक खाते के मिलान की बात कही और पहले 56 हजार रुपये यूपीआई से ट्रांसफर करवाए। आरोप हैं कि इसके बाद शिकायतकर्ता से इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी और ओटीपी हासिल कर लिए गए। कुछ ही देर में खाते से 10 लाख रुपये और फिर 3 लाख रुपये की निकासी के संदेश आए। इसके बाद ठगों ने फोन उठाना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। एसबीआई शाखा एमजी मार्ग, अंबाला कैंट से जांच में सामने आया कि ठगों ने खाते पर 13 लाख रुपये का लोन लिया और वह राशि अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली। इस तरह 13 लाख 56 हजार रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed