{"_id":"6acfd64abf2964b67503449d","slug":"warning-of-blocking-hisar-road-on-17thwarning-of-blocking-hisar-road-on-17th-ambala-news-c-36-1-amb1002-171256-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 17 को हिसार रोड पर जाम लगाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 17 को हिसार रोड पर जाम लगाने की चेतावनी
विज्ञापन
अंबाला सिटी स्थित मार्केट कमेटी के कार्यालय के बाहर धरना देते भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह
मांगें पूरी करने के लिए किसानों ने दिया दो दिन का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। अंबाला शहर में अनाज मंडी मार्केट कमेटी कार्यालय के पास किसानों ने आक्रोश जाहिर किया। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के बैनर तले किसानों ने धान खरीद में खामियों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी है कि 15 और 16 अक्टूबर तक उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 17 अक्टूबर को अंबाला शहर की अनाज मंडी के बाहर हिसार रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ अनिश्चितकालीन जाम लगाया जाएगा।
किसान नेता अमरजीत सिंह मोहड़ी ने बताया कि सरकार के साथ उनकी पूर्व में 10 और 11 तारीख को लंबी बैठकें हुई थीं। इनमें किसानों ने समस्याओं को प्रमुखता से रखा था, लेकिन प्रशासन और सरकार की ओर से कोई ठोस राहत न मिलने से किसानों में निराशा है। धान में नमी की बात कहकर कटिंग की जा रही है, इससे जमीदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा है। फसलों का सत्यापन भी अटका पड़ा है।
-- -- -- -- -- -- -
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ उतरेंगे : जलबेड़ा
किसान नेता जय सिंह जलबेड़ा ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ किसानों के हक की नहीं, बल्कि अस्तित्व से जुड़ी है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि प्रशासन के पास 15 और 16 अक्टूबर तक का समय है। इस अवधि में सरकार मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें अमलीजामा पहनाए। नहीं तो 17 अक्टूबर को किसान भारी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ हिसार रोड पर उतरेंगे।