{"_id":"64b2f8af4072da4bbd00f4e8","slug":"waking-up-at-two-in-the-night-people-filling-water-ambala-news-c-36-1-amb1001-6841-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रात दो बजे उठकर पानी भर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रात दो बजे उठकर पानी भर रहे लोग
Sun, 16 Jul 2023 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पानी का प्रेशर काफी कम है। रात को दो बजे जागकर पानी भरना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग में फोन करो तो कोई अधिकारी फोन नहीं उठाता। न दिन को चैन है और न रात को। यह परेशानी दयालबाग के भरत नगर, अग्रवाल कांप्लेक्स और महेश नगर के राणा कांप्लेक्स व शिव प्रताप नगर के वासियों की है।
स्थानीय निवासियों बताया कि पहले तो तीन चार दिन पानी ही नहीं आया और अब पानी आधी रात को आ रहा है। रात नौ बजे मोटर चलाते हैं तो पानी नहीं आता। फिर 10, 11, 12 और एक बजे भी मोटर चलाते हैं, तब भी पानी नहीं आता। जब दो बजते हैं तो पानी आता है। पूरे क्षेत्र का यही हाल है और लोग जनस्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली को कोस रहे हैं।
वहीं शुक्रवार को अंबाला छावनी के विधायक व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वो अपने विभाग से सभी सुविधाओं को दुरुस्त रखें ताकि छावनी वासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसमें बिजली और पानी की समस्या प्रमुख थी। बावजूद इसके जनस्वास्थ्य विभाग लोगों को सुविधाएं देने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं लोगों ने यह भी बताया कि जो पानी का टैंकर पहले 500 से 700 रुपये में मिल जाता था, वो अब दो से ढाई हजार में मिल रहा है। ऐसे लोगों पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं जब अंबाला कैंट के एसडीएम व नप के प्रशासक सतेंद्र सिवाच से बात की गई तो उन्होंने बताया की पानी की समस्या का त्वरित समाधान करवाया जाएगा। वहीं अगर कोई भी अधिक पैसे वसूलता है तो उसकी शिकायत दें, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।