फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waka Warrior victorious in Under-13; Region Challenger in Under-17.

Ambala News: अंडर-13 में वाका वॉरियर, अंडर-17 में रिजन चैलेंजर विजयी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Waka Warrior victorious in Under-13; Region Challenger in Under-17.
प्ले मैक्स क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम के ​खिलाड़ियों के संग आईपीएल स्टार वैभव अरोड़ा: स्
डीएवी पब्लिक स्कूल रिवरसाइड मैदान में मैक्स क्रिकेट टूर्नामेंट, अजितेश व पृथ्वी बने प्लेयर ऑफ द मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। डीएवी पब्लिक स्कूल रिवरसाइड मैदान में चल रहे प्ले मैक्स क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-13 में वाका वॉरियर और अंडर-17 में रीजनल चैलेंजर विजेता रहा। दोनों फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। विजेता खिलाड़ियों को आईपीएल गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने सम्मानित किया। अंडर-17 के फाइनल में रीजन चैलेंजर का सामना शटलर्स की टीम से हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए रीजन चैलेंजर की टीम ने निर्धारित 5 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 36 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी शटलर्स की टीम रीजन चैलेंजर की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी।
शटलर्स की टीम 5 ओवरों में 2 विकेट खोकर केवल 21 रन ही बना सकी और रीजन चैलेंजर ने यह मुकाबला 15 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया। रीजन चैलेंजर की तरफ से गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी अजितेश अंबाला को उनके बेहतरीन स्पेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

-----
वाका वॉरियर्स ने 5 विकेट से मारी बाजी
अंडर-13 का फाइनल मुकाबला कियान-11 व वाका वॉरियर्स के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कियान- 11 की टीम वाका वॉरियर्स के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह असहाय नजर आई और 5 ओवरों में 5 विकेट खोकर मात्र 16 रन ही बना सकी। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाका वॉरियर्स की टीम ने मात्र 2.4 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 19 रन बनाकर 5 विकेट से एकतरफा जीत हासिल कर ली। वाका वॉरियर्स के खिलाड़ी पृथ्वी को उनकी कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed