फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Waiting increased in mail and express trains for Katra

Ambala News: कटरा के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग

Mon, 09 Jun 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Waiting increased in mail and express trains for Katra
अंबाला। कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के चलते अंबाला से निकलने वाली 20 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई है। यात्रियों में श्रीनगर जाने की ललक बढ़ गई है।
विज्ञापन

अब जो भी यात्री माता वैष्णो दरबार से माथा टेककर कटरा स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। वे अब वंदे भारत के माध्यम से श्रीनगर का रुख कर रहे हैं, क्योंकि कटरा से श्रीनगर तक पहुंचने की दूरी मात्र 190 किमी है जोकि तीन घंटे में तय हो रही है। जबकि अंबाला से जम्मू और कटरा की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भी मारामारी होने लगी है। ट्रेन के माध्यम से श्रीनगर को देखने की लालसा यात्रियों में लगातार बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

वंदे भारत में सीटों की स्थिति
मौजूदा समय में दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन कटरा की तरफ हो रहा है। ट्रेन नंबर 26401 के एसी चेयर कार में 109 वेटिंग की टिकट मिल रही है जबकि एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 23 वेटिंग है। इसी प्रकार दूसरी वंदे भारत ट्रेन नंबर 26403 की एसी श्रेणी में 74 और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 14 वेटिंग चल रही है। एसी श्रेणी में कटरा से श्रीनगर तक का किराया 715 रुपये और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में 1320 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कटरा जाने वाली ट्रेनों की स्थिति
ट्रेन नंबर 22429 वंदेभारत एक्सप्रेस में 111 वेटिंग टिकट मिल रही है। इसी प्रकार 22477 वंदेभारत में 87, 12413 पूजा एक्सप्रेस में 48, 12355 अर्चना एक्सप्रेस में बुकिंग बंद, 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस टिकट बंद, 14661 शालीमार मालिनी एक्सप्रेस में 86, 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस में बुकिंग बंद, 22401 उधमपुर एक्सप्रेस में बुकिंग बंद, 13151 कोटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस में बुकिंग बंद, 22461 श्रीशक्ति एक्सप्रेस में 44, 11077 झेलम एक्सप्रेस में 78, 12445 उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 67, 22431 सूबेदारगंज एक्सप्रेस 46, 12473 सर्वोदय एक्सप्रेस 34, 12919 मालवा एक्सप्रेस 43, 04081 समर विशेष में 79, 20433 जम्मू मेल में बुकिंग बंद, 03309 धनबाद विशेष में 12, 14609 हेमकुंट में 27 व 18101 टाटा जम्मूतवी में वेटिंग की टिकट नहीं मिल रही है।

वर्जन
कटरा से श्रीनगर की तरफ सफर करने वाले सैलानियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। लोग बुकिंग के लिए आरक्षण केंद्र पर पहुंचने लगे हैं। इसलिए अब जम्मू व कटरा की तरफ संचालित अन्य मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी वेटिंग टिकट का आंकड़ा बढ़ने लगा है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed