फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Voting from 7 am on 25th

Ambala News: मतदान 25 को सुबह सात बजे से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Voting from 7 am on 25th
अंबाला सिटी। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि 25 मई को सुबह सात बजे से अंबाला लोकसभा के लिए मतदान शुरू होगा और शाम छह बजे तक जो भी मतदाता लाइनों में लग जाएगा। वह मतदान कर सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करें और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

ये रहेगी मतदान की प्रक्रिया
- मतदान से पहले मतदाता अपने नाम को मतदाता सूची में अच्छे से देख ले। इसके उपरांत वह बीएलओ से अपनी वोटर स्लिप प्राप्त कर सकते हैं।

- 25 मई को मतदाता अपनी मतदाता सूची के अनुसार संबंधित पोलिंग बूथ पर पहुंचे और वहां अपने क्रम के अनुसार मतदान केंद्र में अंदर जाए।

- वहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी मतदाता सूची में आपके नाम की जांच करेगा और आपके आईडी प्रूफ की जांच करेगा।

- इसके बाद दूसरा मतदान कर्मचारी आपकी अंगुली पर स्याही लगाएगा, आपको एक पर्ची देगा और एक रजिस्टर पर आपके हस्ताक्षर करवाएगा।

- आपको यह पर्ची तीसरे मतदान कर्मचारी के पास जमा करनी होगी और अपनी स्याही लगी अंगुली दिखानी होगी और इसके बाद आपको मतदान बूथ की ओर प्रस्थान करना होगा, जहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर अपने पसंद के उम्मीदवार के प्रतीक के सामने के बटन को दबाकर अपना मत दर्ज करना होगा। लाल बत्ती जलने के साथ बीप की आवाज होगी और आपका मत डल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वहीं लगी वीवीपैट मशीन के पारदर्शी विंडो पर दिखने वाली पर्ची की जांच करें। उम्मीदवार की क्रम संख्या, नाम और प्रतीक वाली यह पर्ची 7 सेकेंड के लिए दिखाई देगी और फिर यह सीलबंद वीवीपैट बॉक्स में गिर जाएगी।


- जब आप किसी भी उम्मीदवार को नहीं चाहते हों तो आप उस स्थिति में नोटा (इनमें से कोई नहीं) भी दबा सकते हैं। यह ईवीएम मशीन पर अंतिम बटन होता है।

मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाना रहेगा वर्जित
डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल लेकर जाना पूरी तरह से वर्जित रहेगा। ऐसे में जब भी मतदान के लिए जाएं तो अपना मोबाइल फोन साथ लेकर न जाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से कतार में खड़े रहें। मतदान के लिए पर्याप्त समय है, ऐसे में अपनी बारी आने पर ही मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed