फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Voter list revision work underway, BLOs to reach homes: DC

मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य जारी, घर पहुंचेंगे बीएलओ : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Voter list revision work underway, BLOs to reach homes: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चला हुआ है। इसमें मतदाताओं के 2002 व 12 सितंबर 2024 को प्रकाशित मतदाता सूचियों की मैपिंग की जा रही है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि इसमें जिला का विशेष गहन पुनरीक्षण (वर्ष 2002 की मतदाता सूची से मिलान) से संबंधित 61 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका हैं। विधानसभा चुनाव क्षेत्र व 12 सितंबर 2024 के अनुसार मतदाता सूचियों का विवरण इस प्रकार से हैं, 03 नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 219 बूथों के तहत पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 हजार 243 व महिला मतदाताओं की संख्या 90 हजार 702, थर्ड जेंडर की संख्या 09 हैं तथा कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 91 हजार 954 मतदाता हैं। इसी प्रकार 04 अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में 214 बूथों के तहत पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 7 हजार 608 व महिला मतदाताओं की संख्या 98 हजार 652, थर्ड जेंडर की संख्या 11 हैं तथा कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 06 हजार 271 मतदाता हैं।

इसी प्रकार 05 अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में 271 बूथों के तहत पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 36 हजार 600 व महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 25 हजार 579, थर्ड जेंडर की संख्या 20 हैं तथा कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 62 हजार 199 मतदाता हैं। इसी प्रकार 06 मुलाना (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में 264 बूथों के तहत पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 18 हजार 929 व महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 05 हजार 186, थर्ड जेंडर की संख्या 03 हैं तथा कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 24 हजार 118 मतदाता हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्य के तहत जिला में 968 बूथ हैं तथा 8 लाख 84 हजार 542 मतदाता हैं। इनमें 4 लाख 64 हजार 380 पुरुष मतदाता व 4 लाख 20 हजार 119 महिला मतदाताओं के साथ-साथ 43 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed