{"_id":"620c0f62cd96564abf763ed0","slug":"volunteers-should-become-an-exemplary-example-of-self-reliance-before-the-public-dr-subhash-ambala-news-knl99091830","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवक जनमानस के समक्ष आत्मनिर्भरता अनुकरणीय उदाहरण बनें : डॉ. सुभाष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवक जनमानस के समक्ष आत्मनिर्भरता अनुकरणीय उदाहरण बनें : डॉ. सुभाष
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में मौजूद स्वंयसेवक।
- फोटो : Ambala
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के एनएसएस शिविर के दूसरे दिन आत्मनिर्भर भारत पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वयंसेवकों का कर्तव्य है कि वह पहले स्वयं आत्मनिर्भर बनते हुए समस्त जनमानस के समक्ष आत्मनिर्भरता के अनुकरणीय उदाहरण बनें।
उन्होंने कहा कि हमने विपरीत परिस्थितियों को झेला किंतु हम अपने कर्तव्यों से जरा भी विचलित नहीं हुए। उन्होंने यह भी बताया कि भारत की यह विशेष संस्कृति और गरिमा है कि भारत को मां कहकर संबोधन किया जाता है और उसके सपूत होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम अपनी अंतिम सांस तक भारत की उन्नति एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे। हमारे संतों ने एकत्व के भाव को जागृत किया और अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी उसी एकता, समरसता के भावों को पुष्ट करें तथा भारत को विश्व के विकासशील राष्ट्रों में अग्रणी करें।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि आत्मनिर्भरता समकालीन समय में आवश्यक है। आत्मनिर्भर परिवार से ही आत्मनिर्भर भारत के सिद्धांत को संपूर्णता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों का कर्तव्य समाज की भलाई के लिए है क्योंकि वह आत्मनिर्भर भारत बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। नोडल ऑफिसर डॉ. राकेश कुमार ने आत्म निर्भरता के प्रारूप को सबके समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मवीर सैनी ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवकों ने कॉलेज प्रांगण में सफाई अभियान चलाया और डॉ. अनीश कुमार ने बताया कि स्वयंसेवकों में एक अद्भुत उत्साह दृष्टिगोचर हो रहा है। डॉ. सरोज ने बताया हम सभी को आत्मनिर्भर भारत के सिद्धांत को परिवार से शुरू करना होगा।
विज्ञापन
शिविर के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
साहा। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार समापन हुआ। इस मौके पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने नृत्य, संगीत, कविता पाठ, श्लोक गायन, भाषण विविध गतिविधियों का आयोजन किया। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. सोनू लोहाट द्वारा की गई। पंजाबी विभागाध्यक्ष गुरुदेव सिंह देव ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। गुरुदेव सिंह देव ने एनएसएस इकाई के प्रोग्राम अधिकारी सुनील तथा स्पेशल कमेटी की प्रशंसा करते हुए स्वयंसेवकों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्र की रीड बताया। डॉ. सोनू लोहाट ने छात्रों को सदैव राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंह ने निभाई। इस मौके पर मैडम गीतांजलि, रणबीर, सुनील, जसविंद्र, अनुराधा, सुनीता मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद