फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vita increased the price of paneer and kheer by Rs 25 per kg, now a packet of lassi will be available for 30

25 रुपये प्रति किलो बढ़ाए वीटा ने पनीर और खीर के दाम, लस्सी का पैकेट अब 30 में मिलेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Vita increased the price of paneer and kheer by Rs 25 per kg, now a packet of lassi will be available for 30
महंगाई की मार झेल रही जनता पर अब एक और बोझ पड़ गया है। वीटा ने दूध के बाद अब लस्सी, पनीर और दही के साथ खीर के दामों में भी इजाफा कर दिया है। इससे अंबाला-पंचकूला और यमुुनानगर के करीब 50 हजार उपभोक्ताओं को जेब ढीली करनी होगी। अब वीटा का 200 ग्राम पनीर 75 रुपये में मिलेगा। इसी तरह प्लेन एक किलो की लस्सी 28 रुपये की बजाए 30 रुपये में मिलेगी। वहीं 1 किलो दही 60 रुपये की बजाए 62 रुपये में मिलेगी। वीटा की खीर खाने के लिए अब उपभोक्ताओं को 200 ग्राम के 20 की बजाए 25 रुपये चुकाने होंगे। दही के मटके की बात करें तो 5 किलो का मटका पहले 315 रुपये में आता था जोकि अब 320 में मिलेेगा जबकि 15 किलो का मटका अब 750 की बजाए 795 में आएगा। वीटा मिल्क प्लांट के मार्केटिंग इंचार्ज नरेश ने बताया कि वीटा ने 27 जुलाई से नए रेट लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि करीब 10 दिन पहले वीटा ने दूध के दाम में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया था।
विज्ञापन

इस तरह होती है अंबाला प्लांट से माल की सप्लाई
अंबाला वीटा मिल्क प्लांट से औसतन 80 से 90 हजार लीटर दूध की रोजाना सेल होती है। पनीर की बात करें तो रोजाना करीब 600 किलो पनीर की बिक्री होती है। इसी तरह 200 ग्राम दही के 600, 400 ग्राम दही के 500, 1 किलो की 70 कैरेट यानी 700 किलो, 15 किलो के 70 और 5 किलो के 60 मटके औसतन सेल होते हैं। 35 हजार लीटर लस्सी और रोजाना 80 बॉक्स खीर प्रत्येक बॉक्स में 12 पीस होते हैं, सेल होती है।
विज्ञापन

अंबाला से यमुनानगर और पंचकूला में दूध सप्लाई होता है। हां अभी दाम में इजाफा किया गया है। पनीर में 25 रुपये प्रति किलो और लस्सी व दही में प्रति किलो 2 रुपये का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश कुमार कादियान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वीटा अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed