फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vishu, Shivansh, Shivam, Sanyam, Molly, Aditi won in badminton

बैडमिंटन में विशु, शिवांश, शिवम, संयम, मौली, अदिति ने बाजी मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vishu, Shivansh, Shivam, Sanyam, Molly, Aditi won in badminton
अंबाला छावनी के बैडमिंटन हाल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेता खिलाड़ी। - फोटो : Ambala
अंबाला। सुभाष पार्क के पास स्थित बैडमिंटन हॉल में चल रही प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दूसरे दिन वीरवार को जमकर पसीना बहाया। इसमें अंडर 13, अंडर 15, अंडर 17 के मुकाबलों में लड़कों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर दी। इसी क्रम में लड़कियों के अंडर 15 और अंडर 17 मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का समापन 30 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन व आनंद परिवार की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता ने खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। वीरवार को कई मुकाबले हुए। इसमें कई खिलाड़ियों ने जीत हासिल की तो कई खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। मगर, खिलाड़ियों अपना जोश बरकरार रखते भविष्य के लिए ओर अधिक तैयारी करने की लक्ष्य रखते हुए विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंत में जो भी खिलाड़ी प्रत्येक वर्ग में प्रथम तीन स्थानों पर रहेंगे, उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 30 अक्तूबर को प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रखा गया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के मुख्य सचिव राजेश कुमार, एसबी सहगल, आरके शर्मा, सुमेश, ललित चौधरी, राजीव डिंपल, अजय पराशर व अन्य ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
अंडर 13 लड़कों में विशु ने अर्चित को 2-1, शिवांश ने धनंजय को 2-1, शिवम ने जगत को 2-0, संयम ने समीर को 2-0, अमृत ने शाश्वत को 2-0 और यथार्थ ने स्नेहिल को 2-0 से हराया।
अंडर 15 लड़कों में हृदय ने आकाशदीप को 2-0, यथार्थ ने सक्षम को 2-0, लवप्रीत ने आदित्य को 2-1 और मानिक ने सक्षम को 2-0 से पराजित किया।
अंडर 15 लड़कियों में मौली ने प्रियंका को 2-1 और कीर्ति ने गुरलीन को 2-0 से हराया।
अंडर 17 लड़कों में ईशान ने आजाद, अखिल ने कार्तिकेय को, पुष्प ने वैभव और तेजस ने जसप्रीत को दो के मुकाबले शून्य से हराया।
अंडर 17 लड़कियों में अदिति ने जश्नप्रीत, साक्षी ने अवनी और नंदिनी ने आकांक्षा को दो के मुकाबले शून्य से पराजित किया।
---------------------------

अंबाला छावनी के बैडमिंटन हाल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी।

अंबाला छावनी के बैडमिंटन हाल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed