फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Vishal and Anshika in solo, Arju's team first in group dance

Ambala News: सोलो में विशाल व अंशिका, समूह नृत्य में आरजू की टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Vishal and Anshika in solo, Arju's team first in group dance
अंबाला छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में  आयोजित कार्यक्रम में गिद्दा करती छात्राएं। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में बसंत उत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में लोकगीतों और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति से परिसर तालियों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि आईपीएस उत्तम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक आयोजन व्यक्तित्व विकास के लिए संजीवनी का काम करते हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. देसराज बाजवा ने विशिष्ट अतिथि डीएचईओ डॉ. रेणु ऋषि का स्वागत किया।

विजेताओं ने बिखेरा जलवा
कार्यक्रम की कन्वीनर डॉ. पूनम राजौरा व डॉ. रामकुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। सोलो डांस में विशाल ने बाजी मारी, हिमांशु दूसरे व कपिल तीसरे स्थान पर रहे। सोलो डांस छात्राओं में अंशिका ने प्रथम, चेतना ने द्वितीय व आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन व वादन में जतिन और विजेंदर अव्वल रहे। ग्रुप डांस में आरजू की टीम ने तालमेल से प्रथम स्थान हासिल किया।

अंबाला छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में  आयोजित कार्यक्रम में गिद्दा करती छात्राएं। प्रवक्ता

अंबाला छावनी के राजकीय पीजी कॉलेज में  आयोजित कार्यक्रम में गिद्दा करती छात्राएं। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed