फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Viral load kit is over, samples are being sent to Karnal

Ambala News: वॉयरल लोड किट खत्म, करनाल भेज रहे सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Viral load kit is over, samples are being sent to Karnal
अंबाला सिटी। वायरल लोड टेस्ट की किट के अभाव में बीते एक सप्ताह से जांच नहीं हो पा रही है। किट के अभाव में स्वास्थ्य विभाग को सैंपल करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सैंपल की जांच रिपोर्ट मिलने में भी देरी हो रही है। नागरिक अस्पताल से भेजे 40 सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। इधर, अस्पताल में आए दिन मरीज जांच करवाने के लिए आते जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल के अलावा अन्य केंद्रों से भी सैंपल की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


हेपेटाइटिस बीमारी की होती है जांच
इस टेस्ट को हेपेटाइटिस और एचआईवी जैसी बीमारी की पुष्टि करने के लिए किया जाता है। जिससे मरीज को जांच रिपोर्ट के आधार पर उपचार दिया जा सके। एक किट में 100 सैंपल भरे जाते हैं। यह किट अमूमन 70 हजार रुपये तक की आती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किट की मांग भेजी गई है। मगर अभी तक लैब में किट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन बढ़ रहे मरीज
हेपेटाइटिस के मरीजों में आए दिन इजाफा देखने को मिल रहा है। प्रत्येक माह 20 से 30 मामले देखने को मिल रहे हैं। बीते सप्ताह अधिकतर मरीज जेल से ही देखने को मिले थे। इस बीमारी के लक्षण भी दिखाई नहीं देते हैं। इसलिए बीमारी की पुष्टि के लिए टेस्ट जरूरी हो जाता है। हाल ही में पॉलिक्लीनिक से मॉलीक्यूलर लैब को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। यहीं पर इस बीमारी के सैंपल की जांच होती है।
वर्जन
हमारी ओर से निदेशालय को किट की मांग भेजी हुई है। फिलहाल करनाल सैंपल भेजे जा रहे हैं। जिसकी जांच रिपोर्ट में तेजी लाने के लिए भी कहा गया है।
-डॉ. सीमा तवंर, डीटीओ, स्वास्थ्य विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed