फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Viral is increasing due to change in weather

Ambala News: मौसम में बदलाव से बढ़ रहा वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Viral is increasing due to change in weather
ओपीडी में बच्चों का उपचार करवाने पहुंचे ​अ​भिभावक। संवाद
अंबाला सिटी। बदलते मौसम के चलते वायरल के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को अवकाश के बाद ओपीडी सेवाएं खुली तो मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम और वायरल के ही देखने को मिले।
विज्ञापन

सोमवार को नागरिक अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीज अपना उपचार करवाने के लिए पहुंचे। सबसे अधिक महिला मरीजाें की संख्या नजर आई। चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों ज्यादातर मरीज खांसी जुकाम के ही देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही पेट दर्द की समस्याएं भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

बच्चों में हो रही पेट की समस्याएं
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभज्योति प्रकाश ने बताया कि वायरल के साथ- साथ बच्चों में पेट दर्द की समस्याएं भी देखने को मिल रही है। सर्दियों में कई दिनों तक न नहाने के कारण, गंदे हाथों से खाना खाने के कारण पेट की समस्याएं होती हैं। इसके साथ ही बच्चों में सर्दी जुकाम व खांसी की समस्या देखने को मिल रही है। सोमवार को 100 बच्चे अपना उपचार करवाने के लिए अभिभावकों के साथ पहुंचे थे। चिकित्सकों की सलाह है कि ठंड में बच्चों को रोजाना स्नान कराना चाहिए। इससे हाथों में गंदगी नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राई आई के भी बढ़े मामले
नेत्र विभाग विशेषज्ञ डॉ श्वेता ने बताया कि आंखों में ठंडी हवा लगने के कारण इन दिनों ड्राई आई के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। रोजाना पांच से आठ मामले देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ आंखों में लालिमा और इंफेक्शन के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक देर तक फोन का इस्तेमाल ना करें इसके साथ ही बाहर निकलने से पहले चश्मा लगाकर ही निकले। इससे ठंडी हवाओं से बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed